फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padma Bhushan Pandit Rajan Mishra of Rajan Sajan duo passed away due to covid19

दुखदः टूट गई राजन-साजन की जोड़ी, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन

Sun, 25 Apr 2021 09:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Apr 2021 09:01 PM IST
सार

  • पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा का कारोना से निधन
  • टूट गई मशहूर साजन-राजन की जोड़ी
  • पंडित राजन मिश्रा के निधन पर अनूप जलोटा ने जताया शोक

विज्ञापन
Padma Bhushan Pandit Rajan Mishra of Rajan Sajan duo passed away due to covid19
राजन-साजन मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना की स्थिति भयावह है और मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और वाराणसी संगीत घराने की मशहूर जोड़ी राजन साजन मिश्रा की जोड़ी टूट गई। पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मशहूर भजन गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अनूप जलोटा ने दुख जताया है।

विज्ञापन


बता दें कि 70 वर्ष की उम्र में राजन मिश्रा ने अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथा साथ हृदय संबंधी भी कुछ समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर कई लोगों ने उनके लिए बेड और ऑक्सीजन की मांग भी की थी।
विज्ञापन


राजन और साजन मिश्रा दोनों भाई थे और साथ में ही कला का प्रदर्शन करते थे। दोनों भाइयों ने पूरे विश्व में खूब प्रसिद्धी हासिल की। पंडित राजन और साजन मिश्रा का मानना था कि जैसे मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, वैसे ही संगीत के सात सुर ‘सारेगामापाधानी’ पशु-पक्षियों की आवाज से बनाए गए हैं।  वहीं कुछ वर्षों पहले दोनों भाइयों ने कहा था कि आपदा के लिए प्रकृति नहीं हम जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर  इंसान को अपनी मानसिकता बदलनी ही होगी और प्रकृति का साथ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक कोरोना महामारी में बहुत से सितारों का निधन हो गया है। हाल ही में नदीम-श्रवण की जोड़ी भी टूट गई। श्रवण राठौड़ का निधन हो गया जिससे मनोरंजन जगत को गहरा धक्का लगा। इसके अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने कोरोना के कारण अपने माता पिता और सगे संबंधियों को खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed