{"_id":"63c0c2b1f2334713242510d3","slug":"paan-singh-tomar-writer-sanjay-chouhan-dies-at-the-age-of-62-after-suffering-from-chronic-liver-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: ‘पान सिंह तोमर’ के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लिवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: ‘पान सिंह तोमर’ के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लिवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित
Fri, 13 Jan 2023 08:02 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
संजय चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पान सिंह तोमर’ जैसे बेहतरीन फिल्म के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चौहान ने 12 जनवरी यानी गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। संजय चौहान अपने पीछे पत्नी सरिता और बेटी सारा को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
इन फिल्मों में किया काम
संजय चौहान ने बहुत सी फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। संजय चौहान 'पान सिंह तोमर' के अलावा तिग्मांशु धूलिया के साथ ‘साहेब बीवी गैंगस्टर’ भी लिख चुके हैं। वहीं, अपनी फिल्म ‘आई एम कलाम’ के लिए उन्हें बेस्ट स्टोरी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ और ‘धूप’ भी उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से हैं।
विज्ञापन
Piyush Mishra: लेखनी और एक्टिंग से धमाल मचा चुके हैं पीयूष मिश्रा, लेकिन शराब की बुरी लत ने सब तबाह कर दिया
विज्ञापन
आज होगा अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल, मध्य प्रदेश में जन्मे संजय चौहान के पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी मां शिक्षिका थीं। संजय चौहान ने पत्रकार के रूप में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1990 के दशक में वह सोनी टीवी के लिए क्राइम बेस्ड सीरीज 'भंवर' लिखने के बाद मुंबई आ गए। ज्ञात हो कि संजय चौहान का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा।
Pathaan: फैन ने पूछी पठान फिल्म की फीस तो शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, #asksrk में दिखा शाहरुख का चुलबुलापन