फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   p se pyaar f se faraar directed by Manoj tiwari starring Kumud Mishra Jimmy Shergill Sanjay Mishra

'प से प्यार, फ से फरार' का फर्स्ट लुक जारी, समाज का आईना दिखाएंगे मनोज तिवारी

Wed, 28 Aug 2019 04:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 28 Aug 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
p se pyaar f se faraar directed by Manoj tiwari starring Kumud Mishra Jimmy Shergill Sanjay Mishra
'प से प्यार, फ से फरार' - फोटो : सोशल मीडिया

'हिंदुस्तान में प्रेम भी एक कांड है, क्योंकि जात एक खुला सांड है', इस दमदार  डायलॉग के साथ शुरू होता है फिल्म 'प से प्यार, फ से फरार' का मोशन पोस्टर। जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी स्टारर फिल्म का निर्देशन मनोज तिवारी कर रहे हैं। फिल्म एक हॉरर किलिंग है जो 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिल्म के बारे में निर्देशक मनोज तिवारी ने कहा-  'कुछ वक्त पहले मैं एक अखबार की रिपोर्ट को देखकर हैरान रह गया था। रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल हॉरर किलिंग 796 प्रतिशत बढ़ रहा है जोकि सीधे-सीधे अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है। इस अनुच्छेद के मुताबिक देश के हर नागरिक के पास स्वतंत्रता का अधिकार है। जो विचारों की भी स्वतंत्रता का अधिकार देता है। लेकिन हमारा देश जाति की बंधन में बंध गया है। जहां प्यार और प्यार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। फिल्म में जातिगत भेदभाव के मुद्दे को दिखाया गया है।'

विज्ञापन

फिल्म और इस मुद्दे के बारे में मनोज तिवारी आगे कहते हैं- 'आज देश में कई ऐसे लड़के हैं जो शिक्षा के अलावा स्पोर्ट्स, मेडिकल आदि क्षेत्रों में काफी आगे हैं। ऐसे में हम उनके उस क्षेत्र को छोड़कर जाति और धर्म पर क्यों अड़ जाते हैं। अगर लड़का-लड़की बालिग हैं और अपना अच्छा-बुरा सोच सकते हैं तो उन्हें अपना फैसला लेने का हक होना चाहिए, जिसमें समाज अड़ंगा न बने। फिल्म निर्देशित करने के पीछे मेरा सबसे बड़ा मुद्दा ये समस्या है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म समाज में बदलाव लाएगी।'

फिल्म के बारे में बता दें कि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है, जहां एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को इंटरकास्ट मैरिज का खामियाजा भुगतना पड़ता है , यह फिल्म एक युवा लड़के और लड़की के प्यार को लेकर समाज की अशांत और हिंसक प्रतिक्रियाओं के बारे में है, जो इसको बड़े अलग अंदाज में पेश करती है। गौरतलब है कि फिल्म की स्क्रिप्ट विशाल विजय कुमार ने लिखी है। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन ओकेमूवीज के साथ डॉ जोगिंदर सिंह संभाल रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक पार्टनर जी म्यूजिक कंपनी है और इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी पीवीआर पिक्चर्स की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed