'फादरहुड' में गंभीर भूमिका में नजर आएंगे केविन हर्ट, एक्टर के एंटी-गे ट्वीट को लेकर हुआ था विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अभिनेता केविन हार्ट (Kevin Hart) फिल्म 'फादरहुड' (Fatherhood) में गंभीर भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म मैट लोगेलिन के बेस्टसेलर नोवेल 'टू किसेस फॉर मैडी : ए मेमोयर ऑफ लॉस एंड लव' (Two Kisses for Maddy: A Memoir of Loss and Love) पर आधारित है।
वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में एक विधुर को दिखाया गया है, जिसकी पत्नी की एक बच्ची को जन्म देने के दौरान मौत हो जाती है और वह अपनी बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभालता है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन पॉल रेट्ज करेंगे।
केविन हार्ट वहीं अभिनेता हैं जो इस बार का यानि 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह होस्ट करने वाले थे लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही केविन ने खुद को इस जिम्मेदारी से अलग कर लिया। इसके बाद इस बार का ऑस्कर बिना किसी मेजबान के होने जा रहा है।
दरअसल जैसे ही केविन को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई ट्विटर पर केविन के सालों पुराने ट्वीट्स रीट्वीट किए जाने लगें। इन ट्वीट्स में केविन ने अपने समलैंगिक विरोधी विचार व्यक्त किए थे। फिर क्या था यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। जल्द ही यह एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। जिसके बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग करना पड़ा। अगर केविन ऑस्कर होस्ट करते तो इस लिस्ट में क्रिस रॉक, व्हूपी गोल्डबर्ग और सैमी डेविस जूनियर के बाद अपनी जगह बनाते। फिलहाल ऐसा संभव नहीं हो सका।
हर्ट 'जुमांजी' की शूटिंग पूरी होने के बाद 'फादरहुड' की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि फिल्म में उनके अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हर्ट ने हाल ही में 'द अपसाइड' में काम किया था। फिल्म ने अच्छा कलेक्शन भी किया था।