फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Orry Photos Went Viral With Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Karan Johar Vishal Jethwa

Orry: जान्हवी-खुशी कपूर संग ओरी ने दिया हटकर पोज, करण जौहर और विशाल जेठवा के साथ भी तस्वीरें वायरल

Wed, 28 May 2025 05:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 28 May 2025 05:53 PM IST
सार

स्टार किड्स के साथ नजर आने वाले ओरी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में इस इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करण जौहर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Orry Photos Went Viral With Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Karan Johar Vishal Jethwa
ओरी, खुशी और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

विस्तार

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर ओरी ने एक बार फिर से यूजर्स को चौंका दिया है। हाल ही में इस इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यह तस्वीरें कान फिल्म फेस्टिवल की हैं। फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर पर ओरी अपनी दोस्त जान्हवी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया और जान्हवी कपूर, विशाल जेठवा ने इसमें एक्टिंग की है। इन सभी के साथ ओरी ने तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन

खुशी कपूर-जान्हवी संग दिया हटकर पोज 
ओरी सोशल मीडिया पर अपने एक सिग्नेचर पोज के लिए जाने जाते हैं। वह किसी के साथ जब पोज देते हैं तो उसके ऊपर अपना हाथ अलग स्टाइल में रखते हैं। इसे वह ओरी मैजिक कहते हैं। हालिया फोटो में यह पोज नहीं दिखा। जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर के साथ ओरी ने बिल्कुल नया पोज दिया है। उनके हाथ इस बार पीछे की तरफ हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्वशी रौलेता ने किया ओरी के साथ प्रैंक, इस मजेदार वीडियो पर सेलेब्स-फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

Orry Photos Went Viral With Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Karan Johar Vishal Jethwa
ओरी, करण जौहर और विशाल जेठवा - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
करण जौहर-विशाल के साथ दिखा सिग्नेचर स्टाइल
करण जौहर और विशाल जेठवा के साथ जरूरी ओरी ने अपना पुराना वाला पोज दिया है। करण ने भी अलग अंदाज में ओरी के साथ पोज दिया। वहीं विशाल जेठवा ओरी के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए काफी खुश नजर आए।  

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्वशी रौतेला का ओरी के साथ दिलचस्प वीडियो, फैंस को याद आया शाहरुख और करीना कपूर की फिल्म का सीन 

विज्ञापन

Orry Photos Went Viral With Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Karan Johar Vishal Jethwa
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@orry
इन फिल्मों में भी नजर आए ओरी 
ओरी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नहीं रहते हैं। वह खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग कर चुके हैं। साथ ही वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आए। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी ओरी हिस्सा हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed