फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Only four Hindi films made it to the top 10 List of Highest Grossing Indian Movies of This Year

साउथ या बॉलीवुड? इस साल सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली 10 भारतीय फिल्मों में कौन आगे? जानिए

Tue, 28 Oct 2025 06:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

Highest Grossing Indian Movies Of 2025: सिर्फ दो महीने बाकी हैं और फिर साल 2025 भी विदा ले लेगा। दस महीनों में कई भारतीय फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड की कितनी फिल्मों ने जगह बनाई है और साउथ की कितनी? जानिए

विज्ञापन
Only four Hindi films made it to the top 10 List of Highest Grossing Indian Movies of This Year
सैयारा-कांतारा 2-छावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2025 के दस महीने बीत चुके हैं। दो महीने बाद यह साल भी पूरा होने वाला है। सिनेमा और फिल्मों के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' पहले पायदान पर है। इस साल रिलीज सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली 10 सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों में बॉलीवुड की कितनी फिल्में शामिल हुई हैं? जानिए  

विज्ञापन

Only four Hindi films made it to the top 10 List of Highest Grossing Indian Movies of This Year
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x

'कांतारा चैप्टर 1' ने छीनी 'छावा' की कुर्सी
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन जुटाने के मामले में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' अब तक टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर राज कर रही थी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज हुई थी। मगर, 02 अक्तूबर को रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने नंबर वन की कुर्सी छीनकर 'छावा' को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। 'कांतारा चैप्टर 1' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 850 से 900  करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 'छावा' ने 797.34 से 809 करोड़ के बीच कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Only four Hindi films made it to the top 10 List of Highest Grossing Indian Movies of This Year
2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली टॉप 10 फिल्में - फोटो : अमर उजाला

'सैयारा' ने सुरक्षित किया तीसरा नंबर
टॉप 10 की सूची में तीसरे नंबर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत 'सैयारा' है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस बॉलीवुड फिल्म को देखने के लिए युवाओं की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी। इस फिल्म ने करीब 579.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटाया। लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 675 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर 'वॉर' है।

विज्ञापन

Only four Hindi films made it to the top 10 List of Highest Grossing Indian Movies of This Year
छावा, सैयारा, वॉर 2, सितारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में चार बॉलीवुड फिल्मों ने बनाई जगह
इस लिस्ट में अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सिर्फ चार फिल्में ही जगह बना पाई हैं। विक्की कौशल अभिनीत 'छावा' दूसरे नंबर पर। 'सैयारा' दूसरे नंबर है। 'वॉर 2' तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नाम भी लिस्ट में है, जो चौथे नंबर पर है। वहीं, साउथ की छह फिल्में लिस्ट में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed