फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   One Friday Night Actress Raveena Tandon says she has not hidden her past relationships from childrens

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने अपनी बेटियों को बताईं अपने अफेयर की खबरें, इस कारण नहीं छुपाया कुछ

Sun, 01 Oct 2023 10:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 01 Oct 2023 10:46 AM IST
सार

रवीना टंडन ने कहा, 'यह उनके लिए एक खुली किताब है। आज नहीं तो कल वे इसके बारे में कहीं पढ़ेंगे और हो सकता है कि वे इससे भी बदतर कुछ पढ़ें।'

विज्ञापन
One Friday Night Actress Raveena Tandon says she has not hidden her past relationships from childrens
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने लगभग दो दशक पहले अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना ने हाल ही में कहा कि मीडिया में आई गॉसिप कभी गायब नहीं होगी, इसलिए अपनी बेटियों से उन्होंने कभी अपने रिश्तों के बारे में नहीं छिपाया। खबरों में बेटियां कुछ भी पढ़ सकती हैं, इसलिए उन्हें सच बताना सबसे अच्छा है।  
विज्ञापन

Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली और आलिया के बीच हुई मीटिंग, नए प्रोजेक्ट को लेकर कयासबाजी तेज
विज्ञापन


रवीना ने अपनी बेटियों को बताईं ये बातें
रवीना ने एक बातचीत में कहा, 'यह उनके लिए एक खुली किताब है। आज नहीं तो कल वे इसके बारे में कहीं पढ़ेंगे और हो सकता है कि वे इससे भी बदतर कुछ पढ़ें, क्योंकि आप जानते हैं कि 90 के दशक की प्रेस कैसी थी। उस समय पीत पत्रकारिता अपने चरम पर थी। उनमें कोई निष्ठा, कोई नैतिकता और कोई सत्यनिष्ठा नहीं थी।' उन्होंने कहा कि अब समय पहले जैसा नहीं रहा, क्योंकि मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी कहानी को नियंत्रित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sharda Sinha: गांव की बहुरिया के लिए आसान नहीं था गायिका बनना, सलमान की फिल्म में गाने के लिए मिले थे 76 रुपये

'फिल्मी पत्रिकाओं ने लिखा सबसे खराब'
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मी पत्रिकाओं ने उन दिनों उनके बारे में सबसे खराब लिखा। रवीना ने पहले की पीत पत्रकारिता पर कहा, 'उन्होंने शर्मिंदा महसूस कराया, आपको शर्मशार किया, उन्होंने आपको बुरा-भला कहा। यहां तक की पालतू जानवरों के नाम दिए गए थे और कहानी जितनी अधिक निंदनीय होगी, वे उतना ही बुरा लिखेंगे।' 
भूली-बिसरी बचपन की याद दिलाते हैं इनके गीत

रवीना को दिए गए थे ये नाम
इसके साथ ही रवीना टंडन ने उन्हें दिए गए कुछ नामों को याद कर कहा, 'मुझे बहुत सारे नामों से बुलाया गया है, 'अमेजोनियन' 'मिस एरोगेंट', 'मिस हाई एंड माइटी', और भी बहुत कुछ।' वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'वन फ्राइडे नाइट' में नजर आई थीं। इस शो में आपको बहुत सारा ड्रामा, रोमांस, सस्पेंस, रिलेशनशिप, सीक्रेट्स और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। रवीना के अलावा इस फिल्म में मिलिंद सोमन और विधि चितालिया जैसे कलाकार अभिनय करते हुए नजर आएंगे। 
बेटे अरिन को कुकिंग सिखा रहीं माधुरी दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed