{"_id":"599d053f4f1c1ba57f8b4703","slug":"one-after-another-controversy-can-affect-the-release-date-of-sanjay-leela-bhansali-movie-padmavati","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मुश्किल में फंसी 'पद्मावती', टल सकती है रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर मुश्किल में फंसी 'पद्मावती', टल सकती है रिलीज डेट
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का विवादों से चोली दामन का रिश्ता रहा हैं। माना जा रहा है कि किसी न किसी वजह से लगातार विवादों में बने रहने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- क्यों हुआ संजय लीला भंसाली पर हमला, कौन थीं पद्मावती, जानें
विज्ञापन
हालांकि संजय कोशिश कर रहे हैं कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए लेकिन एक के बाद हो रहे विवादों की वजह से ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी) की तरफ से लगातार की जाने वाली हड़ताल भी इस फिल्म के लिए कम मुश्किलें खड़ी नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म को तय समय में पूरा करने के लिए 18 घंटे रोज काम किया जा रहा था लेकिन लगातार विरोध झेलने की वजह से फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी फर्क पड़ा।
अब फिल्म के लिए सिर्फ आठ से दस घंटे ही शूटिंग की जा रही हैं क्योंकि शूटिंग के लिए लोगों की कमी हो रही है। इन सब बातों को देखते हुए फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट 11 नवंबर पर संशय बना हुआ है।