फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   once again hina khan troll For Wearing Shoes in front of ganpati

गणपति के सामने जूते और छोटे कपड़े पहन खड़ी हुईं हिना खान, धर्म के नाम पर हो रही आलोचना

Sat, 11 Aug 2018 02:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
once again hina khan troll For Wearing Shoes in front of ganpati
हिना खान
हिना खान जबसे बिग बॉस से बाहर आई हैं तबसे किसी ना किसी विवाद में घिरी रहती हैं । कभी अपनी तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है  तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं । एक बार फिर हिना खान चर्चा में हैं । 
विज्ञापन


दरअसल, हिना खान की उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ एक फोटो सामने आई है जिसमें वे गणपति की मूर्ति के पास खड़े हैं । लेकिन दोनों ने बिना जूते उतारे ही फोटो क्लिक करवा ली और अब वो वायरल हो रही है । साथ ही लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं ।
विज्ञापन






 

यूजर्स ने हिंदू धर्म के देवता का सम्मान ना करने पर हिना खान की आलोचना की है । इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो उनकी शॉर्ट ड्रेस देखकर भी भड़क गए । लोग दोनों को अब बेशर्म कह रहे हैं । बता दें कि हिना खान जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आएंगी ।

शो में हिना को कोमोलिका का किरदार मिला है । शो का एक प्रोमो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । इसके अलावा हाल ही में हिना खान का वीडियो सॉन्ग 'भसूड़ी' रिलीज हुआ था ।







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed