Dasara Vs Bholaa: 'भोला' से क्लैश पर 'दशहरा' एक्टर नानी ने कह दी यह बात, नॉर्थ-साउथ दोनों बेल्ट में मचा धमाल
अजय देवगन की भोला संग दशहरा के क्लैश पर नानी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुन फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार नानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दशहरा' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वहीं, अजय देवगन भी 'भोला' के लिए हेडलाइंस का हिस्सा बन रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अलग-अलग बीट के दोनों ही सुपरस्टार्स की ये फिल्में एक ही दिन यानी 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। वहीं, दशहरा के एक प्रमोशनल इवेंट में नानी ने अजय देवगन की 'भोला' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।
'दशहरा' के प्रमोशन में जुटे नानी
हाल ही में नानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दशहरा' (Dasara) के प्रमोशन के लिए एक इवेंट का हिस्सा बनें। इस इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी दौरान नानी से अजय देवगन की 'भोला' संग 'दशहरा' के क्लैश पर सवाल पूछा जाता है, तो इस पर एक्टर अपनी प्रतिक्रिया से हर किसी को दंग कर देते हैं।'भोला' संग दशहरा के क्लैश पर नानी की प्रतिक्रिया
भोला संग दशहरा के क्लैश पर नानी कहते हैं, 'मैं पहली बार मुंबई मक्खी के प्रमोशन के लिए आया था। उस प्रेस मीट में अजय देवगन सर भी थे। सर के सपोर्ट के साथ ही मैं वहां इंट्रोड्यूस हुआ। तो अभी भी मुझे वह ही लग रहा है, मुझे लग रहा है कि उनके सपोर्ट के साथ ही मैं इस बार भी आगे बढ़ रहा हूं। अगर मैं मुंबई में होता तो मैं भी ‘भोला’ को देखने के लिए पहले जाता और बाद में ‘दसरा’ देखता। तो आप लोग भी ऐसा ही कीजिएगा।'
साउथ सिनेमा चाहने वालों से नानी की भावुक अपील, एक बार ‘पुष्पा’ समझकर ही देखने आ जाइए
पांच भाषाओं में रिलीज होगी 'दशहरा'
बताते चलें कि नानी की 'दशहरा' पहली पैन इंडिया फिल्म है। ये बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु समेत चार अन्य भाषाओं तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। नानी इस फिल्म के प्रमोशन में जी-जान लगाते देखे जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर को मुंबई के ऑटो में सफर करते हुए इसका प्रचार करते पाया गया था।
इतने करोड़ लेकर 'भोला' बने अजय देवगन, तब्बू और अन्य सितारों ने भी चार्ज की मोटी रकम
'भोला' में फिर जमेगी अजय-तब्बू की जोड़ी
वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की बात करें तो इसमें वह बिल्कुल हटके अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर-ट्रेलर ने फैंस के बज को हाई किया हुआ है। साथ ही फिल्म एडवांस बुकिंग मामले में भी कमाल दिखा रही है। खास बात यह भी है कि इसे खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इसमें भी अजय के साथ एक्ट्रेस तब्बू नजर आएंगी।