फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Omung Kumar Ready To Direct Narendra Modi biopic to star Vivek Oberoi

इस दिन रिलीज होगा पीएम मोदी की बायोपिक का पहला पोस्टर, नरेंद्र मोदी बने नजर आएंगे विवेक ओबरॉय

Fri, 04 Jan 2019 02:47 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Jan 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Omung Kumar Ready To Direct Narendra Modi biopic to star Vivek Oberoi
एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर विवाद जारी है वहीं दूसरी तरफ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें फिलहाल फिल्म का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी और संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए। फैंस को प्रधानमंत्री मोदी बने विवेक ओबरॉय के लुक का इंतजार है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

 




 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत सारे ऐसे गुण हैं जो उन्हें महानता की बुलंदियों तक ले जाते हैं।

Omung Kumar Ready To Direct Narendra Modi biopic to star Vivek Oberoi
ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जानकारी दी है। फिल्म में पीएम मोदी का रोल एक्टर विवेक ओबरॉय निभाएंगे। विवेक ओबेरॉय ने तो अपने लुक्स और बॉडीशेप पर काम करना भी शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। फिल्म को संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत सारे ऐसे गुण हैं जो उन्हें महानता की बुलंदियों तक ले जाते हैं। उनके आलोचक भी मानते हैं कि वह सबसे अच्छे संचारकों में से एक हैं। आम लोगों से जुड़ने की क्षमता उनमें कूटकर भरी है और ये सभी गुण उमंग कुमार को विवेक की एक्टिंग में लाने होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed