फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OMG 2 Trailer out Akshay Kumar turns lord shiva as pankaj tripathi battles indian education system read here

OMG 2 Trailer: बेटे के लिए शिक्षा प्रणाली से कोर्ट में भिड़े पंकज त्रिपाठी, शिव दूत अक्षय ने दिया भक्त का साथ

Thu, 03 Aug 2023 11:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 03 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'ओह माय गॉड 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को कई दिनों से इंतजार था।

विज्ञापन
OMG 2 Trailer out Akshay Kumar turns lord shiva as pankaj tripathi battles indian education system read here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जब से इस फिल्म की घोषणा की गई थी तब से फैंस इसकी एक झलक को पाने के लिए बेकार थे। ट्रेलर का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म में अक्षय कुमार शिव के दूत और पंकज त्रिपाठी भक्त बने नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है।

विज्ञापन

देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर पहुंचे पंकज त्रिपाठी
फिल्म ओएमजी 2 की कहानी एक आम आदमी कांति शरण मुदगल यानी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। कांति भगवान शिव में पूरा विश्वास रखता है। उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है जिसकी वजह से कांति देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे के लिए कांति देश की शिक्षा प्रणाली से भिड़ जाता है। इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

OMG 2 Trailer out Akshay Kumar turns lord shiva as pankaj tripathi battles indian education system read here
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फैंस को खूब पसंद आ रहा है ट्रेलर
अक्षय कुमार हर मोड़ पर कांति का हौसला बढ़ाते हैं। कोर्ट के अंदर यामी गौतम से कांति की लड़ाई होती है। इस फिल्म में समाज से जुड़े कुछ मुद्दों को उजागर किया गया है। कांति के किरदार ने पंकज त्रिपाठी खूब जम रहे हैं, वहीं शिव दूत बने अक्षय कुमार भी पर प्रभावित करते हैं। वहीं, वकील बनी यामी गौतम ने भी इम्प्रेस किया है। कुल मिलाकर फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को ही रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं। 


 यह भी पढ़ें:  14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल में होगा रानी मुखर्जी का जलवा, मास्टर क्लास का करेंगी आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed