फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OMG 2 Akshay Kumar gives a first glimpse into Yami Gautam role as a lawyer in film oh my god 2

OMG 2: 'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, वकील की भूमिका में जंच रहीं एक्ट्रेस

Fri, 07 Jul 2023 10:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 07 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

फिल्म 'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। वकील की भूमिका में एक्ट्रेस का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है। 
 

विज्ञापन
OMG 2 Akshay Kumar gives a first glimpse into Yami Gautam role as a lawyer in film oh my god 2
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार के लिए बीता कुछ समय खास नहीं रहा है। एक्टर की बैक-टू-बैक फिल्में फ्लॉप हुई हैं। हालांकि, अब अक्षय समेत फैंस को भी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' के जरिए एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है। इस मूवी को लेकर फैंस का उत्साह हाई है। हाल ही में इससे जारी हुआ अक्षय कुमार का नया पोस्टर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं, अब इसकी लीड एक्ट्रेस यामी गौतम का भी फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। पोस्टर में वकील की भूमिका में यामी का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। 

विज्ञापन

वकील के किरदार में जंचीं एक्ट्रेस

यामी गौतम ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में एक आकर्षक पोस्टर के साथ अपने किरदार कामिनी माहेश्वरी का परिचय दिया। वकील के आउटफिट में तैयार होकर वह आत्मविश्वास और आकर्षण प्रदर्शित कर रही हैं। यामी के फर्स्ट लुक पोस्टर को अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


Madhoo: अजय देवगन की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं मधु, वर्षों बाद किया इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

कामिनी माहेश्वरी की भूमिका में यामी

पोस्ट में यामी गौतम ने 'ओएमजी 2' में अपनी भूमिका से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मिलिए कामिनी माहेश्वरी से। ओएमजी 2, 11 अगस्त से सिनेमाघरों में। टीजर जल्द होगा जारी।' अक्षय कुमार के भगवान शिव के रूप में दिव्य परिवर्तन, यामी गौतम की मनमोहक उपस्थिति और बॉक्स ऑफिस पर दिग्गजों के टकराव के साथ, 'ओएमजी 2' एक हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म होने का वादा करती है। वहीं, बैक-टू-बैक जारी किए जा रहे पोस्टर फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। 

Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'गदर 2' से भिड़ेगी 'ओएमजी 2'

अमित राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओएमजी 2', 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मूवी में अक्षय कुमार और यामी गौतम के अलावा पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल जैसै सितारे हैं। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed