फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Odia Singer Debesh Pati Arrested For Allegedly Raping Cheating Woman Under Pretext Of Marriage

Debesh Pati Arrested: उड़िया गायक देबेश पति गिरफ्तार, बलात्कार और धोखाधड़ी के लगे गंभीर आरोप

Fri, 03 Nov 2023 03:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

ओडिया सिनेमा के मशहूर प्लेबैक गायक देबेश पति को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नयापल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Odia Singer Debesh Pati Arrested For Allegedly Raping Cheating Woman Under Pretext Of Marriage
देबेश पति - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिया सिनेमा के मशहूर प्लेबैक गायक देबेश पति को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नयापल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, गायक पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप है। प्रेम संबंध के बाद कथित विश्वासघात को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन

Radhika Madan: खुद को इंडस्ट्री की करीना समझती थीं राधिका मदान, 'जबड़ा टेढ़ा है' कमेंट ने उठाया आंखों से पर्दा
विज्ञापन


गायक पर केस दर्ज
इस मामले में एक पुलिस का कहना है कि मशहूर ओलीवुड गायक देबेश पति को शादी के बहाने एक महिला के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसे छोड़ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नयापल्ली पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सत्यरंजन प्रधान ने कहा, "एक स्थानीय अदालत के आदेश के आधार पर हमने बलात्कार, धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गायक को गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं कंगना! बोलीं- श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी

तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि देबेश पति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। अधिकारी ने कहा कि बाद में गायक ने महिला पर गर्भपात कराने के लिए भी दबाव डाला और जब महिला ने शादी पर जोर दिया तो गायक ने अपनी इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
Chamak: सोनी लिव ने जारी किया 'चमक' का टीजर, इस दिन रिलीज होगी म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज

नहीं मिली जमानत
पुलिस की कार्रवाई के बाद देबेश पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह भी आरोप लगाया है कि देबेश पति ने शिकायतकर्ता महिला से पांच लाख रुपये से अधिक लिए थे। इसके साथ ही महिला का आरोप है कि गायक का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध था। उड़िया गायक देबेश पति अपने कई अन्य गानों जैसे ‘लचक मणि बेबी,’ ‘बुलेट गाड़ी’ और ‘शहजादी’ के लिए जाने जाते हैं।
Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो की मेहमान बनेंगी सारा और अनन्या, तीसरे एपिसोड में आएंगी नजर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed