फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nutan Death Anniversary Actress Play Different Roles In Bollywood Films

Actress Nutan: जब नूतन का बोल्ड अंदाज देख चौंक गए दर्शक, जानिए किन-किन फिल्मों में निभाए यादगार किरदार

Fri, 21 Feb 2025 09:07 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Feb 2025 09:07 AM IST
सार

निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी थीं अदाकारा नूतन। अपने एक्टिंग करियर में नूतन ने एक से बढ़कर एक उम्दा किरदार निभाए। वह किरदारों में ढल जाने वाली एक बेहतरीन अदाकारा थीं। आज अभिनेत्री नूतन की पुण्यतिथि (21 फरवरी 1991) है। इस मौके पर जानिए, नूतन की कुछ चर्चित फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में।

विज्ञापन
Nutan Death Anniversary Actress Play Different Roles In Bollywood Films
अभिनेत्री नूतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूतन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘नल दमयंती’ से की थी। आगे चलकर नूतन ने फिल्मों में मुख्य नायिका के रोल किए। नूतन इतनी शिद्दत से अपने किरदार निभाती थीं दर्शक बस उन्हें देखते ही रह जाते थे, उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। जानिए, नूतन की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Nutan Death Anniversary Actress Play Different Roles In Bollywood Films
फिल्म 'सुजाता' में नूतन - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

सुजाता 
फिल्म ‘सुजाता (1959)’ छुआछात की समस्या के ईद-गिर्द बुनी गई एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में एक अछूत महिला सुजाता के रोल में नूतन नजर आई थीं। फिल्म में सुजाता की पीड़ा को उन्होंने बहुत ही उम्दा तरीके से पर्दे पर उकेरा था। इस फिल्म के लिए नूतन को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nutan Death Anniversary Actress Play Different Roles In Bollywood Films
'दिल्ली का ठग' में नूतन का बोल्ड अंदाज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दिल्ली का ठग
फिल्म ‘दिल्ली का ठग(1958)’ में नूतन ने किशोर कुमार के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में वह एक तैराक आशा के रोल में नजर आईं। फिल्म में जब नूतन की एंट्री होती है तो वह एक स्विमिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती हुई नजर आती हैं। ऐसे में इस सीन में नूतन की एंट्री स्विम सूट में होती है। इस सीन ने 50 के दशक में दर्शकों के बीच तहलका ही मचा दिया था। नूतन का बोल्ड अंदाज देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। 

विज्ञापन

Nutan Death Anniversary Actress Play Different Roles In Bollywood Films
फिल्म 'बंदिनी' में नूतन - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

बंदिनी 
साल 1963 में फिल्म ‘बंदिनी’ में नूतन ने कल्याणी नाम की महिला का किरदार निभाया था। यह एक दर्द भरी प्रेम कहानी वाली फिल्म थी। फिल्म में कल्याणी एक खून के इल्जाम में जेल में है। वहां एक जेल के डॉक्टर (धर्मेंद्र) को उससे प्रेम हो जाता है। लेकिन कल्याणी डॉक्टर के प्रेम को नहीं स्वीकारती है, दरअसल, अतीत में वह किसी और व्यक्ति से प्रेम करती थी। इस फिल्म में नूतन पर कई गीत फिल्माए गए जो आज भी बहुत चर्चित है, इन्हीं में एक गीत ‘ओ मेरे मांझी’ भी शामिल है। 

पेइंग गेस्ट
1957 में रिलीज हुई देव आनंद की फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में नूतन ने शांति का किरदार निभाया। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। जहां नूतन गंभीर किरदारों को बखूबी निभा लेती थीं, वहीं ‘पेइंग गेस्ट’ में उन्होंने रोमांस के साथ कॉमेडी भी की। इस फिल्म में शांति के रोल में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया।

ये फिल्में भी रहीं खूब चर्चित 
सुनील दत्त के साथ 1965 में ‘खानदान’ और 1967 में फिल्म ‘मिलन’ में नूतन नजर आईं, दोनों ही फिल्मों में उन्होंने राधा नाम की लड़की का रोल किया। दोनों ही फिल्म अलग-अलग जॉनर की थीं। लेकिन सुनील दत्त और नूतन की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया। वहीं ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978)’ और सौदागर (1973) में भी नूतन ने यादगार किरदार निभाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed