Social Media: नुसरत भरूचा ने फैंस के साथ साझा किया ‘छोरी’ का टीजर, भूतों के सुनसान गांव में पहुंची अभिनेत्री
नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी’ का प्रशंसक बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दर्शकों के सामने इस फिल्म का टीजर आ चुका है और अपने इस टीजर को खुद नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।
विस्तार
नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी’ का प्रशंसक बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दर्शकों के सामने इस फिल्म का टीजर आ चुका है और अपने इस टीजर को खुद नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली ये फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में थी। छोरी का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विशाल फ्यूरिया द्वारा निर्देशित ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है।
डरी सहमी सी नजर आईं नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा अपने फर्स्ट लुक में प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं, लेकिन उनके चेहरे पर डर दिखाई दे रहा है और वो बड़ी-बड़ी घासों के बीच जंगल या खेत में खड़ी हैं और काफी डरी सहमी सी हैं। इस पोस्टर में सबसे खास बात ये है कि वो एक तालाब के सामने खड़ी हैं और तालाब में उनकी परछाई के साथ-साथ तीन और बच्चों की परछाई नजर आ रही है। यह एक हॉरर फिल्म है और नुसरत अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं।
सुनसान गांव में पहुंची अभिनेत्री
छोरी के टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि नुसरत अपना घर छोड़कर भाग रही हैं। वो किसी के डर से अपना घर छोड़ती हैं और एक ऐसी जगह की तलाश उन्हें होती हैं जहां वो शख्स उनके पीछे ना आ सकें। लेकिन नुसरत एक ऐसे गांव में पहुंच जाती हैं जो बिलकुल सुनसान है और वहां पर भूतों का साया है। वहां उन्हें कई लोग दिखाई देते हैं और उन्हें लोगों का व्यवहार थोड़ा अजीब लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कि वो जो भी अपने आसपास देख रही हैं वो केवल उनका भ्रम है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘छोरी’ एक ऐसे युवा जोड़े साक्षी और हेमंत की कहानी है। साक्षी गर्भवती है, लेकिन उसे उसी दौरान घर से निकाल दिया गया है। वह शहर से दूर निकल जाते हैं और गन्नों के खेतों के बीच बने एक घर में जाकर शरण लेते हैं। घर में एक बूढ़ा जोड़ा रहता है जिन्हें जितना बताया जाता है, वे उससे कहीं ज्यादा जानते हैं। साक्षी खुद को और अपने अजन्मे बच्चे को बचाने की कोशिश करती है। तीन रहस्यमय बच्चों और एक पुराने ट्रांजिस्टर से निकलने वाली एक भयानक लोरी के साथ एक जले हुए राक्षस की डरावनी दृष्टि, उसकी पवित्रता के साथ कहर बरपाती है।
नुसरत के अलावा इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, राजेश जैस, सौरभ गोयल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। विशाल फ्यूरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, विक्रम मल्होत्रा और जैक डेविस ने किया है।
View this post on Instagram