फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now sunny levone in 'rajkumari' getup

बिस्तर नहीं, सिंहासन पर नजर आएंगी सनी

Sat, 14 Jun 2014 08:37 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
now sunny levone in 'rajkumari' getup

अभी तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सनी लियोनी जल्दी ही पर्दे पर भी एक राजकुमारी के रोल में नजर आएंगी। पिछले दिनों कोरियोग्राफर अहमद खान और शायरा खान के द्वारा सनी को लेकर एक फिल्म बनाने की चर्चाएं थीं।

विज्ञापन


इस फिल्म के निर्मताओं में अब टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। साथ ही फिल्म का नाम घोषित कर दिया गया है। फिल्म का नाम होगा ‘लीला’। अहमद खान के भाई बॉबी खान इस फिल्म के लेखक-निर्देशक हैं।
विज्ञापन

तो क्या सनी गाने गाएंगी?

now sunny levone in 'rajkumari' getup

खास बात यह है कि पोर्न स्टार रह चुकीं सनी की यह फिल्म गीत-संगीत से भरपूर होगी। इसमें कुल नौ गाने रहेंगे। अभी तक सनी को बॉलीवुड में थ्रिलर या हॉरर फिल्में ही मिल रही थीं, जिनमें उनके अंगप्रदर्शन के द्वारा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा जा रहा था।

परंतु यह पहला मौका है जब सनी किसी म्यूजिकल फिल्म में काम करने जा रही हैं। यही नहीं, निर्मात-निर्देशक इस फिल्म में सनी को उनकी अब तक की इमेज से सबसे अलग एक राजकुमारी की भूमिका दे रहे हैं।

एक लवस्टोरी होगी यह फिल्म

now sunny levone in 'rajkumari' getup

यह एक शानदार लव स्टोरी होगी, जिसकी शूटिंग पूरी तरह से राजस्थान और लंदन में की जाएगी। निर्मात भूषण कुमार का कहना है, ‘हम ‘लीला’ को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है और यह बहुत शानदार है।

सनी लियोनी को इससे पहले कभी आपने इतना खूबसूरत नहीं देखा होगा।’ वहीं अहमद खान का कहना है, ‘यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसमें सनी को लेकर काम करना एकदम अनोखा अनुभव होगा।’ फिल्म 2015 में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed