फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now sunny levone and karishma are friend

सनी लियोनी के लिए आने लगा है 'आमरस'

Thu, 22 May 2014 03:25 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
now sunny levone and karishma are friend

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी हो सकता है। दोस्ती भी दुश्मनी भी। अब देखिए दो फिल्मों से अलग-अलग खबरें आ रही हैं। एक तरफ तो दो साथ में काम कर रही दो हीरोइनें दोस्ती की गांठ में बंध कर लंच शेयर कर रही हैं और दूसरी तरफ एक फिल्म में काम करने वाली दो हीरोइनें एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रही। पहले मामला दोस्ती का। बात है फिल्म ‘टीना और लोलो’ के सेट की जहां पोर्न स्टार सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना की दोस्ती हर दिन बढ़ रही है।

विज्ञापन

घर से आने लगा है टिफिन

now sunny levone and karishma are friend

स्थिति यह है कि इन दिनों करिश्मा के घर से सनी के लिए खाना आता है। असल में हुआ यह कि एक दिन सनी को भूख नहीं थी और करिश्मा के आग्रह पर उन्होंने उनके टिफिन में से एक कौर खा लिया। लेकिन इस एक कौर के साथ ही वह गुजराती लंच की फैन हो गईं।

इसके बाद से सनी के लिए भी लंच आने लगा। बताया जाता है कि सनी को आम बहुत पसंद हैं, इसलिए करिश्मा की मां रोज सनी के लिए अलग से आम रस भिजवाती हैं। सब जानते हैं कि ऐसी दोस्ती जिसे मां का भी आशीर्वाद मिल जाए, वाकई बहुत आगे तक जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यहां नहीं बैठ रही है बात

now sunny levone and karishma are friend

दूसरा मामला फिल्म ‘हमशक्ल’ का है। निर्देशक साजिद खान की इस फिल्म की तीन में से दो हीरोइनों तमन्ना और ईशा गुप्ता के बीच जबर्दस्त रस्साकशी की खबर है। दोनों एक-दूसरे को सामने देखना तक नहीं चाहतीं। लेकिन फिल्म पर उनकी दुश्मनी का असर न हो इसलिए वे मीडिया में अच्छी-अच्छी बातें ही बोलती हैं।

फिल्म के सूत्रों के अनुसार दोनों नई हैं और नहीं चाहतीं कि उनका कैरियर रफ्तार पकड़ने से पहले ही विवादों में घिर जाए। परंतु दोनों की दुश्मनी का कारण है...? वही पुराना कि इसकी ड्रेस मेरी ड्रेस से ज्यादा अच्छी क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed