{"_id":"5b68827e4f1c1b9c3e8b5689","slug":"now-ranbir-kapoor-will-be-part-of-every-film-of-hirani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर, दोनों के बीच हुआ करार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर, दोनों के बीच हुआ करार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
sanju
फिल्म 'संजू' न केवल रणबीर कपूर बल्कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म की इस अपार सफलता के बाद रणबीर ने हिरानी से एक खास दरखास्त की और दोनों ने एक खास फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस फैसले के अनुसार रणबीर अब से हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि रणबीर कपूर अब से राजकुमार हिरानी की हर फिल्म के हीरो होंगे। इस फैसले का मतलब यह है कि रणबीर कपूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की हर फिल्म में कुछ न कुछ करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अगर रणबीर के मुताबिक फिल्म का लीड कैरेक्टर होगा तो उन्हें वो दिया जाएगा वरना फिल्म में उनसे कैमियो कराया जाएगा। इसकी शुरूआत मुन्नाभाई सारीज के साथ हो ही चुकी है, जिसमें सरकिट का किरदार अब से अरशद वारसी नहीं बल्कि रणबीर कपूर निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन