फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now queen film releasd in south india

अब साउथ इंडिया में भी हिट होंगी कंगना?

Sat, 14 Jun 2014 12:15 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
now queen film releasd in south india

कंगना रनौत अभिनीत एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स की सफल फिल्म 'क्वीन' अब दक्षिण की चार भाषाओं में बनने जा रही है। दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार त्यागराजन ने रीमेक बनाने के लिए अधिकार खरीद लिए हैं। यह तमिल, तेलुगू, कन्ऩड और मलयालम में बनेगी।

विज्ञापन


वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुख्य संचालन अधिकारी अजीत अंधारे ने एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "क्वीन एक सार्वभौमिक कहानी है। यह संस्कृतियों में गूंजती है। दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी में बनाने का चलन हमेशा से रहा है। हमें इस चलन को बदलने पर नाज है, जहां एक बॉलीवुड फिल्म चार प्रमुख दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनेगी।"

विज्ञापन

यह कंगना का जादू ही है

now queen film releasd in south india

वहीं​, त्यागराजन ने कहा​, "फिल्म का देर तक रहने वाला असर ही था​, ​जिसने मुझे प्रभावित किया।​" बहुमुखी प्रतिभा के धनी त्यागराजन विभिन्न भाषाओं में 150 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने 15 फिल्मों का निर्देशन और 20 फिल्मों का निर्माण भी किया है।

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म देखकर सिनेमाघर से निकला तो इसकी कहानी देर तक मेरे जहन में रही और मैंने इस हैरत​ ​पूर्ण प्यारी-सी फिल्म को चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनाने का निर्णय लिया।​"​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed