फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Now biopic on this businessman, sometimes asked 10,000 to start company

अब इस बिजनेस मैन पर बनेगी बायोपिक फिल्म, कभी अपने पत्नी से 10,000 रूपए लेकर शुरू की थी कंपनी

Thu, 17 Jan 2019 06:11 PM IST
anand anand एंनटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंनटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: anand anand Updated Thu, 17 Jan 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Now biopic on this businessman, sometimes asked 10,000 to start company
n. r. narayana murthy
इंफोसिस के सह संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ती पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में हिन्दी फिल्मों की तरह ही डांस और गाने होंगे। फिल्म निर्माता संजय त्रिपाठी ने आठ महीने पहले फिल्म बनाने को लेकर मूर्ती से बात की थी। वहीं अब फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। आठ महीने पहले, त्रिपाठी ने मूर्ती से बात कर उनके ऊपर फिल्म बनाने को लेकर अपनी रूचि जाहिर की थी। इसके बाद वो कई बार मूर्ती से इस फिल्म को लेकर मिले। कई मुलाकात के बाद में मूर्ती अपनी बायोपिक बनवाने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि एन. आर. नारायण मूर्ती साल 1981 से 2002 तक आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ रहे। 72 साल के मूर्ती फोर्ब्स के सूची में 73 वें स्थान पर आए थे। बताया जाता है कि नारायण मूर्ती ने अपने पत्नी सुधा से 10,000 रूपए लेकर कंपनी की शुरूआत की थी। फोर्ब्स के अनुसार आज मूर्ती के पास करीब 2.3 बिलियन डॉलर की संपत्ती है। नारायण एक साधारण से दिखने वाले शिक्षक के बेटे हैं और इन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed