{"_id":"597206554f1c1bd4768b480d","slug":"now-anushka-sharma-views-on-nepotism-debate-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेपोटिज्म' की बहस में एक नया नाम, जानिए क्या बोली ये हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नेपोटिज्म' की बहस में एक नया नाम, जानिए क्या बोली ये हीरोइन
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में काफी समय से 'नेपोटिज्म' को लेकर बहस जारी है। इस बहस में एक नया नाम जुड़ गया है और ये नाम है अनुष्का शर्मा का। 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची अनुष्का से जब बॉलीवुड में 'नेपोटिज्म' को लेकर सवाल किया गया तो अनुष्का ने कहा, 'यहां सभी का अनुभव अलग है, और हमे उसका सम्मान करना चाहिए।'
विज्ञापन
अनुष्का ने कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से यश राज बैनर ने लॉन्च किया था, और उन्होंने मेरे टेलेन्ट के आधार पर मुझे चुना। यहां नेपोटिज्म जैसा कुछ भी नहीं था। लेकिन सभी के अनुभव अलग हैं, और हमे उनके विचार को सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' के डायरेक्टर इम्तियाज अली से इस पर बात की गई तो उन्होंने कहा "हम तीनों (इम्तियाज अली, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान) के लिए 'नेपोटिज्म' जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि हम तीनो ही बॉलीवुड से बाहर के हैं और अगर यहां ऐसा कुछ होता तो हम यहां नहीं होते।
विज्ञापन