ऐश्वर्य के एक्सपोजर से जल गईं हैं सोनम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हीरोइनें यूं भी एक-दूसरे की दोस्त नहीं होतीं, उस पर अगर फासला लंबी उम्र का हो तो ऐसा और भी असंभव हो जाता है। क्या ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर दोस्त हो सकती हैं? कभी नहीं।
लोगों को आज तक याद है कि एक समय सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी तक बोल दिया था। ऐश्वर्या सोनम के पिता अनिल कपूर की हीरोइन रह चुकी हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया के कायदे-कानूनों में एक हीरोइन द्वारा दूसरी हीरोइन को आंटी कहना अच्छा नहीं माना जाता।
तब शांत रहीं थीं ऐश
यह बात सोनम को पता थी या नहीं, यह तो किसी को मालूम नहीं परंतु ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपनी ओर से इस बात का जवाब नहीं दिया। परंतु हाल में कान फिल्म समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सोनम को यह समझ आ गया कि कौन आंटी है?
चर्चा है कि इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए महीनों से तैयारी कर रहीं सोनम की उस समय बोलती बंद हो गई जब उन्होंने ऐश्वर्या को रेड कारपेट पर देखा।
ऐश पड़ी सब पर भारी
खुद को कान में भारत की सबसे बड़ी फैशन एंबेसेडर के रूप में पेश करने वाली सोनम पर ऐश्वर्या बहुत भारी पड़ी और देखने वाले इस पूर्व विश्व सुंदरी की खूबसूरती को देखते रह गए। वह भी तब, जब ऐश्वर्या एक बच्ची की मां बन चुकी हैं।
सूत्र बता रहे हैं कि ऐश्वर्या का रूप देखने के बाद सोनम और उनकी फैशन टीम कुढ़ कर रह गई। सचाई यह है कि कान में ऐश्वर्या के मुकाबले सोनम आंटी नजर आ रही थीं। उम्मीद है कि सोनम को अपनी गलती का अब दिल से एहसास हुआ होगा।