सुष्मिता के साथ कैसे आ गईं ऐश्वर्या राय?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन की प्रतिद्वंद्विता वर्षों पुरानी है और उन्होंने कभी साथ किसी फिल्म में काम भी नहीं किया। लेकिन ऐसा लगता है कि वक्त के साथ उनके रिश्ते सामान्य हुए हैं और यदि सब कुछ ठीक रहा तो दोनों सुंदरियां एक फिल्म में काम करती दिखाई दे सकती हैं।
एक ही फिल्म में आईं दोनों
बीते कुछ महीनों से एड-मेकर प्रह्लाद कक्कड़ की फिल्म से ऐश्वर्या की वापसी की चर्चाएं हो रही हैं। परंतु अब खबर आई है कि ऐश्वर्या के साथ प्रह्लाद सुष्मिता को भी फिल्म में ले रहे हैं। हालांकि फिल्म की टीम ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुष्मिता ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि ऐसा लगता है कि हम दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आ सकती हैं, लेकिन अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। जब तक फिल्म शुरू नहीं हो जाती तब तक सिर्फ बातें ही हैं।
हिचक हो गई खत्म
ऐसे में कुछ लोगों को यह लग रहा है कि ऐश्वर्या सुष्मिता के साथ काम करने में हिचक रही हैं। वहीं सुष्मिता का कहना है कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ काम करके बहुत खुशी होगी। उन्होंने प्रह्लाद की फिल्म पर कहा कि मैं इसे सकारात्मक ढंग से देख रही हूं। सुष्मिता ने इस बात की पुष्टि भी की है कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की जिंदगी पर बन रही फिल्म अब बंद कर दी गई है। इस फिल्म में सुष्मिता को भुट्टो के रोल का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।