फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not only Kangana Ranaut Sonu Sood also perform all stunt in manikarnika the queen of jhansi film

'मणिकर्णिका' में इस एक्टर ने खुद किए सारे स्टंट, शूटिंग के दौरान कई बार घायल हो चुकी हैं कंगना

Sat, 07 Jul 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Not only Kangana Ranaut Sonu Sood also perform all stunt in manikarnika the queen of jhansi film
manikarnika
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। शूटिंग के दौरान कंगना कई बार तलवारबाजी करते हुए घायल भी हो चुकी हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में कंगना के अलावा एक और एक्टर ने सारे स्टंट खुद किए हैं। 
विज्ञापन


कंगना के अलावा मणिकर्णिका में सोनू सूद भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंगना के अलावा सोनू ने भी तलवारबाजी के स्टंट को खुद ही किया है। इस बारे में सोनू का कहना है कि 'ऐसे स्टंट खुद करना ज्यादा अच्छा लगता है।' 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सोनू को स्टंट खुद करने के लिए मना किया गया था लेकिन उन्होंने आखिर में मेकर्स को मना लिया। इस फिल्म में सोनू सदाशिव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कंगना के पति यानी कि गंगाधर राव का रोल बांग्ला फिल्म एक्टर जीशु सेनगुप्ता निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, आजादी की पहली लड़ाई के दौरान अंग्रेजों संग लड़ाई में 18 जून, 1958 को रानी लक्ष्मीबाई की मौत हो गई थी। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना इन्हीं का किरदार निभा रही हैं। 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कंगना ने एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए है। मणिकर्णिका की शूटिंग खत्म कर कंगना राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed