{"_id":"5ce7c7ffbdec22077b458f7e","slug":"not-anubhav-sinha-but-this-big-director-gave-the-opportunity-to-younger-son-of-mithun-chakraborty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव सिन्हा ने नहीं बल्कि इस बड़े डायरेक्टर ने दिया मिथुन के छोटे बेटे को मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुभव सिन्हा ने नहीं बल्कि इस बड़े डायरेक्टर ने दिया मिथुन के छोटे बेटे को मौका
Fri, 24 May 2019 04:01 PM IST
डिंपल अलवधी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 May 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Namashi Chakraborty Mithun Chakraborty
- फोटो : instagram
हाल ही में ये खबरें आईं कि डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 से डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन, आर्टिकल 15 से जुड़े लोगों से बात करने पर ये बात सच नहीं निकली। सच यह है कि नमाशी चक्रवर्ती मशहूर निर्देशक राज कुमार संतोषी की फिल्म बैड बॉय से डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म बैड बॉयम में नमाशी के साथ प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी आमरीन कुरैशी भी परदे पर पहली बार नजर आएंगी। इन दोनों की इस डेब्यू फिल्म का निर्देशन कर रहे राजकुमार संतोषी जो अंदाज अपना अपना, घायल, दामिनी, घातक, खाकी और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
इस बारे में निर्माता साजिद कुरैशी कहते हैं, ‘इन दोनों न्यूकमर्स को कई ऑडिशन के बाद सिलेक्ट किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती जब अमेरिका में थे, तब फिल्म के लिए नमाशी को साइन किया गया था। वापसी पर वह हमसे मिले और कहानी पर चर्चा की।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती का मानना रहा कि राजकुमार संतोषी की फिल्म में अपने बच्चे को देखकर कोई भी पिता प्रसन्न होगा।’ फिल्म बैडबॉय की शूटिंग बेंगलुरू और मुंबई में होगी। फिल्म के गाने खास तौर पर विदेशी लोकेशंस पर शूट किए जाएंगे। नमाशी ने अमेरिका से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। उनसे पहले मिथुन के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन बतौर हीरो वह कामयाब नहीं हो पाए।