फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nora fatehi tested positive for covid 19 shares post

Nora Fatehi Corona Positive: नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर कर बोलीं- आपके जीवन से जरूरी कुछ नहीं

Thu, 30 Dec 2021 02:39 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

दिलबर गर्ल नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
नोरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है।

विज्ञापन
nora fatehi tested positive for covid 19 shares post
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

विस्तार

इंडस्ट्री में एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कल ही अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। अब 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।नोरा को होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है। नोरा के स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं।

विज्ञापन


नोरा ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


बॉलीवुड में कोरोना की तीसरी लहर
सबसे पहले करीना और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया था और कई स्टार्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपूर फैमिली में अर्जुन कपूर सहित अंशुला कपूर, रिया कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

शूटिंग पर ओमिक्रॉन का असर 
ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed