फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi Controversial Song Sarke Chunar Reaches Lok Sabha Centre Minister Says Ban Imposed On The Song

लोकसभा में उठा विवादित गाने ‘सरके चुनर’ का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘गीत पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है’

Wed, 18 Mar 2026 03:58 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 03:58 PM IST
सार

Sarke Chunar Song Controversy In Lok Sabha: ‘सरके चुनर’ गाने पर उठा विवाद अब लोकसभा में पहुंच चुका है। जानिए क्यों लोकसभा में उठा ये मुद्दा और सरकार की ओर से प्रतिबंध की बात बताते हुए क्या कुछ कहा गया…

विज्ञापन
Nora Fatehi Controversial Song Sarke Chunar Reaches Lok Sabha Centre Minister Says Ban Imposed On The Song
अश्विनी वैष्णव और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोरा फतेही का विवादित गाना ‘सरके चुनर’ का मुद्दा अब लोकसभा में भी उठा है। सपा सांसद ने इस गाने का मुद्दा सदन में उठाया और सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। इसके जवाब में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि विवादित गाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

विज्ञापन

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं हो सकती 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ‘सरके चुनर’ गाने पर लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी दी। मंत्री ने कहा, ‘गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत उचित प्रतिबंधों के मुताबिक ही काम करना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं हो सकती, यह समाज और संस्कृति के हिसाब से ही होनी चाहिए।’ समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने सदन में यह मुद्दा उठाया और विवादित गाने को लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था।

विज्ञापन

 

 

हिंदी में यूट्यूब से हटा दिया गया गाना
नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाना ‘सरके चुनर’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। गाने के आपत्तिजनक बोल और डांस काफी अश्लील हैं, जिन पर विवाद शुरू हो गया। गाने का हिंदी वर्जन इस सप्ताह की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, लेकिन विरोध बढ़ने के बाद इसे हटा दिया गया। हालांकि, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में गाना अभी भी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Nora Fatehi Controversial Song Sarke Chunar Reaches Lok Sabha Centre Minister Says Ban Imposed On The Song
सरके चुनर - फोटो : यूट्यूब

निर्देशक प्रेम ने लिखा है ओरिजिनल गाना
यह गाना पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का है । गाने के ओरिजिनल वर्जन को फिल्म के निर्देशक प्रेम ने कन्नड़ में लिखा है। हिंदी वर्जन के गीतकार रकीब आलम ने विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्होंने केवल ओरिजिनल गाने का अनुवाद किया है।

Nora Fatehi Controversial Song Sarke Chunar Reaches Lok Sabha Centre Minister Says Ban Imposed On The Song
अरमान मलिक, कंगना रनौत और रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना से लेकर अरमान मलिक तक ने की आलोचना
गाने की कई जानी-मानी हस्तियों और राजनेताओं ने आलोचना की है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली अश्लील कंटेंट को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

वहीं अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और ऐसी सामग्री पर सख्त नियंत्रण की मांग की। जबकि गायक अरमान मलिक ने भी सोशल मीडिया पर गाने के बोल की आलोचना करते हुए कहा कि कमर्शियल गानों की राइटिंग का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed