फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Noor's New Song 'Move Your Lakk' Is Out In Sonakshi Sinha, Diljit Dosanjh & Baadshah's Voice

झूमने पर मजबूर कर देगा 'नूर' का नया गाना 'मूव योर लक'

Thu, 30 Mar 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 30 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Noor's New Song 'Move Your Lakk' Is Out In Sonakshi Sinha, Diljit Dosanjh & Baadshah's Voice
Song Still
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'नूर' का नया गाना 'मूव योर लक' रिलीज कर दिया गया है। गाने में सोनाक्षी के साथ दिलजीत दोसांझ और बादशाह भी हैं। इस गाने को इस सीजन का पार्टी नंबर कहें तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन


गाने में तीनों ही काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इसमें दिलजीत और बादशाह के साथ सोनाक्षी ने भी अपनी आवाज दी है और बादशाह ने इसे लिखा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। एक दिन के अंदर ही इसे 40 लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'आज मूड इश्कोहॉलिक है' गाने से की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने इस गाने में अपनी आवाज दी है जो काफी जंच रही है। पार्टी सॉन्ग उनकी आवाज पर काफी सूट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनिए साल का पार्टी नंबर

Noor's New Song 'Move Your Lakk' Is Out In Sonakshi Sinha, Diljit Dosanjh & Baadshah's Voice
Song Still


इससे पहले फिल्म के दो गाने और रिलीज किए जा चुके हैं। 'उफ्फ ये नूर' और 'गुलाबी आंखें' भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 'नूर' पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तिाज की नॉवेल 'कराची! यू आर किलिंग मी' पर बनी है। फिल्म में सोनाक्षी एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब सोनाक्षी ने पत्रकार की भूमिका निभाई है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed