फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   No special hope from Bollywood film industry said Naseeruddin Shah

बॉलीवुड फिल्म जगत को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने दिया बड़ा बयान, खफा हो सकते हैं कई दिग्गज

Thu, 23 Aug 2018 10:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
No special hope from Bollywood film industry said Naseeruddin Shah
Naseeruddin Shah

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि बॉलीवुड और बीते कुछ समय से उसके द्वारा बनाई जा रही फिल्मों से उनका मन भर चुका है। “शतरंज के खिलाड़ी”, “निशांत”, “आक्रोश”, “स्पर्श”, “मिर्च मसाला”, “अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है”, “जुनून”, “मंडी”, “अर्द्ध सत्य”, “जाने भी दो यारो” और “अ वेडनसडे” जैसी कालजयी फिल्मों समेत करीब 200 फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता ने कहा कि आज जो फिल्में बन रही हैं उनके “कोई मायने नहीं” है। 

विज्ञापन


यहां जारी माउंटेन इकोज साहित्य उत्सव के दौरान एक सत्र में शाह ने कहा, “आपको कुछ भी मौलिक, रचनात्मक, आपको सोचने या सवाल पूछने पर मजबूर करने वाला कुछ भी ढूंढने के लिए आपको कड़ी मशक्कत करनी होगी। सब कुछ निरर्थक है।” 
विज्ञापन


नसीरुद्दीन ने कहा कि वह “बॉम्बे फिल्म जगत को लेकर आशान्वित नहीं हैं” और उन फिल्मों से खुद को दूर रख रहे हैं जो उत्साहित नहीं करती हैं। शाह ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। इसलिए मैं ऐसी भूमिकाएं निभा रहा हूं जिसमें मुझे ज्यादा समय न देना पड़े और मुझे मेहनताना अच्छा मिले और अब मैं किसी भी फिल्म के लिए 60 दिन तक शूटिंग नहीं करता।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह थियेटर के साथ जुड़े रहेंगे जिसके बारे में उनका कहना है कि यहां पिछले हजार सालों के महान लेखकों के साथ काम के जरिए जुड़ा रहा जा सकता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता शाह के मुताबिक सिनेमा हॉलों को बहुत जल्द भुला दिया जाएगा क्योंकि नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे प्लेटफार्म तेजी से लोकप्रिय हो
रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed