फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no problem Bollywood actors to one-night stands

'एक रात के संबंध' को बुरा नहीं मानते सेलिब्रिटी

Sat, 20 Dec 2014 10:48 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
no problem Bollywood actors to one-night stands

सनी लियोनी अपनी आने वाली फिल्म वन नाइट स्टैंड को लेकर चर्चाओं में हैं। हांलाकि वह इसे सिर्फ एक फिल्म के तौर पर लेती हैं और इससे जुड़े अन्य पक्षों को खारिज करती हैं। पर खबर है कि इस फिल्म में ऐसी ही कहानी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी हैं। फिल्म में एक रात के संबंध की कहानी है। फिल्म की शुटिंग महबूब स्टूडियो में अगले हफ्ते से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


चर्चाओं के अनुसार फिल्म में दिखाए जाने वाली केमेस्ट्री को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग मानते हैं। ऐसा ही एक मामला कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के रिश्ते का भी है। जो ऐसे ही वन नाइट स्टैंड से शुरू हुआ था। वैसे तो ऐसे रिश्तों को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता पर यह लगातार नई पीढ़ी में लोकप्रिय हो रहा है। जानिए ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में जो इसे स्वीकार कर चुकें हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जब रणवीर सिंह ने वन नाइट स्टैंड की बात कबूली

no problem Bollywood actors to one-night stands

रणवीर सिंह की छवि बॉलीवुड में एक इश्कबाज और मस्तमौला व्यक्ति की है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि वह अभी दीपिका पादुकोन के साथ देखे जा रहे हैं। पर खबर यह भी है कि किल-दिल फिल्म के बाद परनीति चोपड़ा ने अपने ट्विट में उन्हें आइ लव यू बोला था। वहीं अनुष्का शर्मा के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।

उन्होंने कॉफी विथ करण के एक शो में करण जौहर के सामने स्वीकार किया था कि वे वन नाइट स्टैंड में विश्वास रखते हैं। इस बात को लेकर बॉलीवुड में काफी हो हल्ला हुआ।

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर को वन नाइट स्टैंड में कुछ भी गलत नहीं लगता

no problem Bollywood actors to one-night stands

बॉलीवुड में आदित्य रॉय कपूर पहली बार फिल्म ये जवानी दिवानी है और आशिकी 2 से चर्चा में आए। इसके बाद खबर आई कि वे आशिकी 2 की अपनी हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग कर रहें हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्मफेयर पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका वन नाइट स्‍टैंड से कभी पाला नहीं पड़ा है पर उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि कोई भी खुबसूरत महिला अगर तैयार हो तो कोई भी पुरुष ना नहीं कह सकता। इसमे कुछ भी गलत नहीं है। यह एक निजी पसंद है।

विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा बिता चुकी हैं वन नाइट स्टैंड

no problem Bollywood actors to one-night stands

शर्लिन चोपड़ा अपनी खुबसूरती के साथ अपनी बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्में की पर वे अपनी नई फिल्म कामसूत्रा 3 डी से जबरदस्त चर्चा में आईं। फिल्म में उन्होंने कई अंतरंग सीन दिए हैं।

उन्होंने एमटीवी को दिए एक साक्षात्कार में वन नाइट स्टैंड की बात कबूल की थी। वह इस जिक्र के साथ कहती हैं कि वह रात, बाद में एक रिश्ते में बदल गई। उस रात मैंने जो कुछ भी किया वह कहीं से गलत नहीं था। हालांकि वह मुझसे कमिटमेंट चाहता था पर मुझे बॉलीवुड में अपने पैर जमाने थे, इसलिए हम अलग हैं।

शादी के बाद इमरान हाशमी याद करते हैं वन नाइट स्टैंड

no problem Bollywood actors to one-night stands

इमरान हाशमी की लगभग हर फिल्म में किस सीन्स की भरमार होती है। इसी बिना पर उन्हें सीरियल किसर के रूप में पहचाना जाता है। वह बॉलीवुड के सबसे बोल्ड अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।

उन्होंने कॉफी विथ करण के एक शो में वन नाइट स्टैंड में अपना विश्वास जताते हुए कहा था कि शादी के बाद वह बैचलर होने के दिनों को याद करते हैं। जब वह वन नाइट स्टैंड कर सकते थे। हालांकि उनकी फिल्म मर्डर का गाना 'बस मेरे साथ ए‌क रात गुजार' काफी चर्चित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed