{"_id":"bc5e3930-8c92-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"no-buyers-for-preity-zinta-s-new-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं डिब्बाबंद न रह जाए प्रीति की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं डिब्बाबंद न रह जाए प्रीति की फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रीति जिंटा के सितारे लगता है इन दिनों गर्दिश में है। यही वजह है कि उनकी 11 महीने पहले रिलीज को तैयार फिल्म 'इश्क इन पेरिस' अब तक रिलीज ही नहीं हो पा रही है। फिल्म रिलीज न होने की वजह फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर न मिलना है।
विज्ञापन
पहले खबर आयी थी कि इस फिल्म के निर्देशक प्रेम सोनी की इलाज की वजह से प्रीति अपनी इस फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ा रही है लेकिन अब खबर है कि दरअसल उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 11 महीनें से अटकी इस फिल्म के लिए प्रीति बीस करो़ड रूपए की डिमांड कर रही है, लेकिन प्रीति को इतने रूपए देने वाला कोई नहीं मिल रहा है क्योंकि मौजूदा समय में प्रीति की मार्केट वैल्यू सभी को पता है। वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आयी है।
विज्ञापन
पहले इस फिल्म का वितरण कारोबारी पोंटी चड्ढा कर रहे थे। उनके मरने के बाद प्रीती को नए सिरे से वितरक खोजने पड़ रहे हैं। यह फिल्म प्रीति की वापसी वाली फिल्म करार दी जा रही थी। फिल्म को हिट बनाने के लिए प्रीति ने सलमान खान से एक आयटम नंबर भी करवाया था।