{"_id":"63ad2b0ce5c67125be629d8e","slug":"nitin-manmohan-death-famous-prducer-passed-away-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Manmohan Death: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nitin Manmohan Death: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा
Thu, 29 Dec 2022 11:31 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:31 AM IST
सार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता नितिन मनमोहन का 29 दिसंबर को निधन हो गया है।
विज्ञापन
नितिन मनमोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का आज यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।खबरों के अनुसार, नितिन मनमोहन के बेटे दुबई से वापस आ रहे हैं। उनके भारत पहुंचने पर ही निर्माता के अंतिम संस्कार की तारीख बताई जाएगी। आपको बता दें, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
विज्ञापन
Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता
विज्ञापन
पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे। वहीं, निर्माता को अंतिम विदाई कल यानी 30 जनवरी को 11 बजे दी जाएगी।
विज्ञापन
Riya Kumari: अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या में पति गिरफ्तार, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी थी गोली
नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।
Thursday Throwback: जब आधी रात शाहरुख के घर में घुस गए कपिल शर्मा, किंग खान बोले- बेडरूम में भी चला आएगा क्या