फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage

फिल्मफेयर के स्टेज पर लड़खड़ाईं नितांशी तो शाहरुख ने थामा हाथ, SRK मूमेंट पर एक्ट्रेस बोलीं- 'हमेशा याद रहेगा'

Sun, 12 Oct 2025 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Oct 2025 09:32 PM IST
सार

70th Filmfare Awards: कल शनिवार को 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। इसमें फिल्म 'लापता लेडीज' का दबदबा रहा। एक्ट्रेस नितांशी गोयल को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस पर उन्होंने खुशी शेयर की है।

विज्ञापन
Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage
नितांशी गोयल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'लापता लेडीज' में फूल का किरदार अदा कर तारीफें बटोरने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल के लिए कल की शाम काफी खास रही। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा यह इवेंट नितांशी के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि स्टेज तक उन्हें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाथ थामकर ले गए। इतना ही नहीं, सीढ़ियों पर नितांशी के पैर लड़खड़ाए तो शाहरुख खान ने उन्हें सहारा दिया। एक्ट्रेस ने अब इस पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage
नितांशी गोयल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान, करण और अक्षय कुमार के लिए लिखी ये बात
नितांशी गोयल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे फिल्मफेयर अवॉर्ड हाथ में लेकर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके अलावा नितांशी ने वह वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान उनकी ड्रेस की ट्रेल पकड़कर चल रहे हैं। नितांशी गोयल अवॉर्ड पाकर इतनी खुश हैं कि वह इसे लेकर सोईं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक नोट लिखा है, जिसमें अपनी खुशी शेयर की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐍itanshi Goel (@nitanshigoelofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- 'यह जादू जैसा लग रहा है'
नितांशी ने लिखा है, 'मेरा पहला फिल्मफेयर,  बेस्ट डेब्यू फीमेल। मेरा पहला शाहरुख खान सर वाला मूमेंट और अक्षय कुमार सर ने मुझे मेरी पहली ब्लैक लेडी (फिल्मफेयर की ट्रॉफी) दी। करण जौहर सर ने एक नर्वस लड़की को गले लगाया और कंफर्टेबल फील कराया। मैं इस शाम और इस मूमेंट को हमेशा याद रखूंगी'। नितांशी ने आगे लिखा है, 'मैं बचपन से ही फिल्मफेयर देखती आ रही हूं और उन लोगों के लिए तालिया बजाती हूं, जिनकी मैं फैन हूं। तब मैं भी सपना देखती थी की शायद एक दिन मैं भी यहां आऊंगी और आज मैं इस अवॉर्ड को थामे हुए हूं। यह एक जादू जैसा लग रहा है'।

विज्ञापन

Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

फूल के नाम किया अवॉर्ड
नितांशी ने आगे फिल्मफेयर की टीम और 'लापता लेडीज' की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'हर किसी की शुक्रगुजार हूं, जिसने फूल को उसके पंख दिए। यह अवॉर्ड फूल के नाम है और हर उस लड़की के नाम है जो खुद को ढूंढने निकली है'। नितांशी के पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed