फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitanshi Goel Debut At Cannes Festival Gave Tribute To Many Actresses Including Madhubala Sridevi

Nitanshi Goel: कान फेस्टिवल में नितांशी का अनोखा अंदाज, मधुबाला और श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट

Thu, 15 May 2025 09:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 May 2025 09:53 PM IST
सार

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2025 चर्चा में बना हुआ है, इस जगह पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। आज यानी 15 मई को ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। इस एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपने अनोखे लुक जरिए नितांशी ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट दिया। 

विज्ञापन
Nitanshi Goel Debut At Cannes Festival Gave Tribute To Many Actresses Including Madhubala Sridevi
कान फिल्म फेस्टिवल में नितांशी गोयल का लुक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया है। यह एक्ट्रेस एक नामी मेकअप ब्रैंड की तरफ से इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर नितांशी का लुक ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इस यंग एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की अलग-अलग दौर की एक्ट्रेस को अपने लुक के जरिए ट्रिब्यूट दिया है। कैसे दिया है नितांशी ने यह ट्रिब्यूट, जानिए?  

विज्ञापन


विज्ञापन


हेयर एक्सेसरी पर लगीं इन एक्ट्रेस की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें नितांशी गोयल नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सी हेयर एक्सेसरी अपने बालों में लगाई है। इसमें मोतियों की लड़ी लगी है और उनमें छोटे-छोटे फ्रेम हैं, इन फ्रेम्स में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसे मशहूर और उम्दा एक्ट्रेसेस की तस्वीरें लगी हैं। इस तरह से नितांशी ने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस को कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक के जरिए ट्रिब्यूट दिया है। इस हेयर एक्सेसरी को बी अभिका ने तैयार किया है। नितांशी ने भी कहा, 'कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट करके काफी खुश हूं।' अपने लुक के बारे में वह कहती हैं, ' मैं बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट देना चाहती हूं, इन एक्ट्रेसेस ने भारतीय सिनेमा को यहां तक लाने में मदद की है। हम इन सबको बहुत प्यार करते हैं। यही कारण है कि अपने लुक में इन्हें शामिल किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में ये सेलिब्रिटी भी आएंगे नजर 
नितांशी के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और करण जौहर जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगे। कान फिल्म फेस्टिवल के शुरू होते ही एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर दिखीं, उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा। 

नितांशी गोयल का करियर फ्रंट 
नितांशी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल नाम का किरदार निभाकर चर्चा में आईं। इसके अलावा वह अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान(2024)’ में भी दिखीं। कई टीवी सीरियल्स में भी वह काम कर चुकी हैं। इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed