फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nimki Mukhiya fame actor vijay kumar arrested by patna police

पटना: निमकी मुखिया के एक्टर विजय कुमार गिरफ्तार, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस से की दूसरी शादी

Sat, 30 Oct 2021 10:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 Oct 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Nimki Mukhiya fame actor vijay kumar arrested by patna police
अभिनेता विजय कुमार - फोटो : Instagram

टीवी सीरियल निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार की गिरफ्तारी उनकी पहली पत्नी द्वारा दी गई शिकायत पर हुई है। शुक्रवार को नौबतपुर से विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एक्टर से महिला थाना में पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है।

विज्ञापन


ऐसे हुई गिरफ्तारी
दरअसल, बिहार पंचायत चुनाव में विजय कुमार के छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे। ऐसे में एक्टर विजय कुमार अपने भाई के लिए प्रचार-प्रसार करने आए थे, जैसे ही विजय कुमार के आने की खबर उनकी पहली पत्नी को लगी, वे पुलिस लेकर पहुंच गईं।
विज्ञापन


पिता नहीं देते खर्च
विजय कुमार के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने मां के साथ बहुत ज्यादती की है। यहां तक कि वे हमरी परवरिश का खर्च तक नहीं देते थे। मां ने ट्यूशन पढ़ाकर हम दोनों भाइयों की परवरिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलिमा कुमारी (पहली पत्नी) के बयान पर एक्टर विजय कुमार के खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में IPC की धारा 498A, 494, 504 और 506 के तहत FIR नंबर 31/2020 दर्ज की गई थी।

मुंबई में रहने के दौरान विजय कुमार ने वर्ष 2016 में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली। गीता से उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed