{"_id":"617ccfff6fa0347b787b44ea","slug":"nimki-mukhiya-fame-actor-vijay-kumar-arrested-by-patna-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटना: निमकी मुखिया के एक्टर विजय कुमार गिरफ्तार, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस से की दूसरी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पटना: निमकी मुखिया के एक्टर विजय कुमार गिरफ्तार, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस से की दूसरी शादी
Sat, 30 Oct 2021 10:24 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता विजय कुमार
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार की गिरफ्तारी उनकी पहली पत्नी द्वारा दी गई शिकायत पर हुई है। शुक्रवार को नौबतपुर से विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एक्टर से महिला थाना में पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है।
विज्ञापन
ऐसे हुई गिरफ्तारी
दरअसल, बिहार पंचायत चुनाव में विजय कुमार के छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे। ऐसे में एक्टर विजय कुमार अपने भाई के लिए प्रचार-प्रसार करने आए थे, जैसे ही विजय कुमार के आने की खबर उनकी पहली पत्नी को लगी, वे पुलिस लेकर पहुंच गईं।
विज्ञापन
पिता नहीं देते खर्च
विजय कुमार के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने मां के साथ बहुत ज्यादती की है। यहां तक कि वे हमरी परवरिश का खर्च तक नहीं देते थे। मां ने ट्यूशन पढ़ाकर हम दोनों भाइयों की परवरिश की है।
विज्ञापन
नीलिमा कुमारी (पहली पत्नी) के बयान पर एक्टर विजय कुमार के खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में IPC की धारा 498A, 494, 504 और 506 के तहत FIR नंबर 31/2020 दर्ज की गई थी।
मुंबई में रहने के दौरान विजय कुमार ने वर्ष 2016 में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली। गीता से उनके दो बच्चे भी हैं।
मुंबई में रहने के दौरान विजय कुमार ने वर्ष 2016 में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली। गीता से उनके दो बच्चे भी हैं।