फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nimki mukhiya actress slammed on them who said she is very fatty

मोटे होने की खबर पर निमकी मुखिया का करारा जवाब, बोलीं- 'मैं अंडरवेट हूं'

Thu, 05 Jul 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
nimki mukhiya actress slammed on them who said she is very fatty
टीवी चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले चर्चित सीरियल 'निमकी मुखिया' की एक्ट्रेस भूमिका गौरांग पिछले कुछ दिनों से अपने वजन बढ़ने की खबरों के चलते काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जिसमें कहा गया कि प्रोडक्शन टीम ने अभिनेत्री को अपना वजन कम करने सलाह दी है। अब ऐसी खबरों पर भूमिका ने करारा जवाब दिया है और वो भी निमकी मुखिया वाले खास अंदाज में। भूमिका गौरांग ने कहा कि चबी, गोल-मटोल होने में कोई बुराई नहीं हैं क्योंकि चबी लोग ज्यादा क्यूट होते हैं। 
विज्ञापन


शो में अपने श्रेष्ठ अभिनय के कारण गोल्ड अवार्ड्स में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड पाने वालीं भूमिका ने हंसते हुए कहा- 'प्रोडक्शन टीम मुझे वजन कम करने के लिए भला क्यों कहेंगे मैं वैसे अंडर वेट हूं, अगर इससे कम किया तो मैं गायब हो जाऊंगी। भगवान जाने कि ये रिपोर्ट कहां से आ रही हैं। मेरा फोन लगातार बज रहा है। हर कोई मुझसे एक ही सवाल पूछ रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ कपड़े हैं जो आपको कुछ गोल-मटोल दिखाते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- 'मुझे गोल-मटोल होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि महिलाएं थोड़ी मोटी हों तो ज्यादा क्यूट दिखाई देती हैं। मुझे लगता है कि मैं अपनी लंबाई और शरीर की बनावट के अनुसार बिलकुल ठीक हूं। उनसे जब पूछा गया कि लह कैसे फिट रहती हैं तो इस सवाल पर भूमिका का कहना है- 'मैं कसरत नहीं करती मेरे पास फिटनेस मंत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं एक्टिव हूं क्योंकि मैं चारों ओर घूमती रहती हूं चारों ओर कूदती हूं और अपने सारे काम खुद करने की कोशिश करती हूं। इसके अलावाए मुझे अच्छे जीन का आशीर्वाद मिला है। मेरे परिवार में कोई भी मोटा नहीं हैं। क्या बाकी एक्टर्स की तरह डाइटिंग करती हैं। भूमिका मानती है कि वह डाइट को लेकर चिंता नहीं करतीं।


उन्होंने अपनी डाइट के बारे में बताते हुए कहा- मैं घर का खाना खाती हैं। सुबह में अंडे खाती हूं और मैं रात में चावल खाने से बचती हूं। इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट के बारे में और भी कई अन्य बातें बताईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed