फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikhita Gandhi concert Stampede-like situation at CUSAT University Kochi Four students dead and many injured

Nikhita Gandhi Concert: गायिका निकिता गांधी के कॉन्सर्ट में मची भगदड़, चार लोगों की मौत

Sat, 25 Nov 2023 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 Nov 2023 08:56 PM IST
सार

एक टेक फेस्ट के दौरान विश्वविद्यालय के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
Nikhita Gandhi concert Stampede-like situation at CUSAT University Kochi Four students dead and many injured
निकिता गांधी कॉन्सर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) में एक टेक-फेस्ट के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। यह घटना केरल एर्नाकुलम में कॉलेज के वार्षिक उत्सव में गायिका निकिता गांधी के संगीत समारोह के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ छात्र सीढ़ियों से गिर गए।

विज्ञापन

Sam Bahadur: सैम बहादुर की कामयाबी पर टिका इस फिल्म का भविष्य, एलान के बाद बंद हुईं ये बेहद चर्चित फिल्में

विज्ञापन

Nikhita Gandhi concert Stampede-like situation at CUSAT University Kochi Four students dead and many injured
घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज - फोटो : सोशल मीडिया
मेडिकल कॉलेज में घायलों का चल रहा इलाज

संगीत कार्यक्रम, जिसमें पार्श्व गायिका निखिता गांधी शामिल थीं, एक टेक फेस्ट के दौरान विश्वविद्यालय के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। आपातकालीन सेवाएं तुरंत प्रतिक्रिया देने लगीं और घायलों को इलाज के लिए कलामासेरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने पीड़ितों के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
Animal Advance Booking: शुरू हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग, हजारों रुपये में बिक रहे एक-एक टिकट

बारिश की वजह से अचानक बढ़ी हलचल

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान जो छात्र पीछे खड़े थे, बारिश शुरू होने पर वे अचानक मंच के सामने की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि चूंकि बारिश से बचने के लिए पीछे कोई इसलिए छात्र आगे बढ़ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और इससे विश्वविद्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार

विज्ञापन

कुलपति ने कही यह बात

घटना पर बात करते हुए कुलपति डॉ. शंकरन ने कहा, "टेक फेस्ट में एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था...दुर्भाग्य से, भीड़ बहुत अधिक थी और बारिश हो रही थी...सीढ़ियों से कुछ समस्याएं पैदा हुईं और कुछ छात्र गिर गए। घायल लोगों की संख्या मैं कल ही बता सकता हूं। इसमें 2,000 से अधिक लोग शामिल थे। दो छात्र गंभीर हैं।"

नगर निगम पार्षद ने बताई वजह
इस घटना पर बात करते हुए नगर निगम पार्षद प्रमोद ने कहा, "एक ही गेट से निकास और प्रवेश के कारण भगदड़ मच गई। छात्र एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ छात्र अचानक गिर गए और भारी भीड़ ने उन्हें फिर कुचल दिया।"

Nikhita Gandhi concert Stampede-like situation at CUSAT University Kochi Four students dead and many injured
एडीजीपी एमआर अजित - फोटो : सोशल मीडिया
46 लोगों के घायल होने की सूचना: एडीजीपी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम आर अजित ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा, "ऐसा संदेह है कि इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा एक कला समारोह आयोजन किया गया था। आमंत्रित लोगों को काली टी-शर्ट में आने के लिए कहा गया था...अचानक बारिश के कारण जो लोग साइट पर थे, उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की। अचानक जो लोग सीढ़ियों पर थे वे नीचे गिर गए और लोग उनके ऊपर से गुजर गए... चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए... इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में कुल 46 लोगों के घायल होने की सूचना है..."

Nikhita Gandhi concert Stampede-like situation at CUSAT University Kochi Four students dead and many injured
प्रत्यक्षदर्शी ने दी घटना की जानकारी - फोटो : एएनआई
शाम में मची भगदड़
एक प्रत्यक्षदर्शी घटना के बारे में बताते हुए कहा, "यह शाम करीब 6:50 बजे हुआ। जब मैं यहां पहुंचा तो तीन से चार छात्रों को अस्पताल ले जाया गया... बूंदाबांदी हो रही थी। छात्र दौड़कर अंदर आए और तेज कदमों और धक्का-मुक्की के कारण यह हुआ...।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed