{"_id":"6561ebd9de1202d02b0d7723","slug":"pooja-bhatt-wants-to-remake-zakhm-says-dil-hai-ke-manta-nahin-can-not-be-recreated-it-directed-by-mahesh-bhatt-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार
Sat, 25 Nov 2023 06:14 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:14 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म 'जख्म' को दोबारा देखने और उसे फिर से रिलीज करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
पूजा भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म 'जख्म' को दोबारा देखने और उसे फिर से रिलीज करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि 'जख्म' आज भी प्रासंगिक है, जो इसे दर्शकों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। पूजा भट्ट ने फिल्म के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उसे सरकार से राष्ट्रीय एकता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
इस फिल्म का नहीं बन सकता रीमेक
चल रहे इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में बात करते हुए पूजा भट्ट ने 'दिल है के मानता नहीं' के रीमेक के बारे में भी बात की। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ अभिनय किया था। उन्होंने फिल्म के रीमेक बनने की बात का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि आप 'दिल है के मानता नहीं' का रीमेक नहीं बना सकते, क्योंकि आप महेश भट्ट की जगह नहीं ले सकते और यह उनके बिना नहीं बन सकता।
विज्ञापन
Sam Bahadur: विक्की कौशल ने साझा किया सैम बहादुर का बीटीएस वीडियो, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
आलिया और रणबीर को करेंगी निर्देशित?
पूजा भट्ट अपनी फिल्म "सना" की स्क्रीनिंग के लिए आईएफएफआई में आई थीं उन्होंने ने सेट पर रहने, संवाद सीखने और दूसरों द्वारा निर्देशित होने का आनंद व्यक्त किया। जब पूजा से उनके सुपरस्टार परिवार के सदस्यों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को निर्देशित करने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वर्तमान में जीने और एक अभिनेता के रूप में अपने समय का आनंद लेते हुए निश्चित योजनाएं न बनाने पर जोर दिया।
Ridhi Dogra: अब बड़े किरदारों की तरफ टिकी है रिद्धि डोगरा की नजर, बोलीं- मैंने खुद को कई बार साबित किया है
अभिनेत्री ने की सुधांशु सरिया की तारीफ
पूजा "सना" को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म के निर्देशक सुधांशु सरिया की प्रशंसा की। उन्होंने इस धरना को खारिज किया कि कि एक महिला फिल्म निर्माता ही किसी महिला की कहानी अच्छे ढंग से बता सकती है, बल्कि उन्होंने सुधांशु की महिला आधारित कहानी को अच्छे तरीके से दिखाने के लिए प्रशंसा की। पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट द्वारा अपनाए गए नारीवादी मूल्यों के बारे में भी बात की और सुधांशु सरिया की सराहना करते हुए कहा कि वह कई महिलाओं से भी बड़ी नारीवादी हैं।
Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात