फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikhil Advani told about Govinda habit said He was the best during the shooting of Salaam e Ishq

Govinda: निखिल आडवानी ने बताई गोविंदा की आदत, बोले- 'सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के दौरान वे सबसे अच्छे थे'

Thu, 16 Jan 2025 08:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jan 2025 08:53 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर कई सितारे अक्सर बातें करते हैं। अभिनेता को लेकर निखिल आडवाणी ने भी अब बातें कही हैं। 

विज्ञापन
Nikhil Advani told about Govinda habit said He was the best during the shooting of Salaam e Ishq
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

विस्तार

इंडस्ट्री के कई लोग अक्सर 1990 के दशक में गोविंदा के व्यवहार के बारे में बात करते हैं। फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने साझा किया कि 2007 की फिल्म सलाम-ए-इश्क के दौरान 90 के दशक के सुपरस्टार के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अलग था। निखिल ने बताया कि गोविंदा उस समय वापसी करने की कोशिश कर रहे थे। वे उन दिनों सबसे अच्छा व्यवहार भी करते थे। 
विज्ञापन

गोविंदा के लिए बोले निखिल
निखिल आडवाणी ने कहा कि मेरे लिए, इरफान, गोविंदा और अक्षय खन्ना ऐसे लोग हैं जिन्हें निर्देशित करने में मुझे सबसे अधिक खुशी मिली। वे अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते। गोविंदा मुझसे पूछते थे, 'आप इस दृश्य को कैसा चाहते हैं- इतालवी, मुगलई, भारतीय, चीनी?' गोविंदा उन दिनों पार्टनर और सलाम-ए-इश्क की शूटिंग कर रहे थे इसलिए वह खुद को भी संभाल रहे थे। जब वे बहुत बुरी हालत में थे, तब सबको गलत साबित करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nikhil Advani told about Govinda habit said He was the best during the shooting of Salaam e Ishq
गोविंदा, टीना आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम govinda_herono1
वासु भगनानी ने कही ये बात
वासु भगनानी गोविंदा के बारे में कहा कि वे हीरो नंबर 1 की शूटिंग के दौरान स्विटजरलैंड में सारी कास्ट के तीन दिन पहुंचने के बाद आए थे। तीन दिन के इंतजार के बाद जब वे आए तो उन्होंने एक ही दिन में बहुत सारा काम पूरा कर लिया था।
 

Box Office Collection: ठंडे बस्ते में गई 'फतेह', गेम चेंजर का भी बुरा हाल, जानें फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

Nikhil Advani told about Govinda habit said He was the best during the shooting of Salaam e Ishq
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर ने कही ये बात
एक बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने कहा कि राजा बाबू के दौरान गोविंदा रात 9 बजे ही सुबह 9 बजे की शूटिंग के लिए पहुंच जाते थे। अब वे 9 बजे की शिफ्ट के लिए 8.30 बजे आते हैं।

इन फिल्मों से जाने जाते हैं गोविंदा
गोविंदा को फिल्म 'आंखे', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'जोड़ी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'अनाड़ी नंबर वन' जैसी फिल्मों के कारण जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed