फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nigro hero in bollywood

क्या बॉलीवुड दर्शक ऐसा हीरो देखना चाहेंगे?

Sat, 11 Apr 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 11 Apr 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
nigro hero in bollywood

बॉलीवुड फिल्मों में आप भारतीय नायकों की कहानी देखते आए हैं, लेकिन अब एक अमेरिकी नीग्रो हीरो के लिए तैयार रहिए। निर्देशक रविंदर पाराशर की फिल्म ‘कोया कोया कॉलिंग’ एक अमेरिकी म्यूजिक हीरो की कहानी दिखाएगी।

विज्ञापन


जिसकी नायिका भारतीय रहेगी। मुंबई में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस फिल्म का मुहूर्त किया। निर्देशक के अनुसार इस फिल्म में हम नया प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें नीग्रो को नायक बनाएंगे।
विज्ञापन


नायक की भूमिका बंगलूरू के रहने वाले पॉलसन थॉमस निभाएंगे, जिन्हें डांस इंडिया डांस-1 से दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। पॉलसन फिल्म में नीग्रो सेलेब्रिटी सिंगर बनेंगे, जिसकी लड़कियां दीवानी हैं। पॉलसन इससे पहले फिल्म एबीसीडी में नजर आए थे। अमेरिका से भारत आईं जिया चोपड़ा फिल्म से बॉलीवुड में करिअर की शुरुआत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाराशर ने बताया कि फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें पॉलसन कोया कोया नाम के स्टार सिंगर हैं और दीवानी लड़कियों के सामने अपने जन्मदिन पर डेटिंग का प्रस्ताव रखते हैं। जिस लड़की (जोया) को वह चुनते हैं, वह कोया कोया के घर पहुंचती है।


बर्थडे का जश्न चल रहा होता है कि तभी एक हादसा हो जाता है और कहानी रोमांस से थ्रिल की तरफ मुड़ जाती है। पाराशर के अनुसार यह बॉलीवुड में प्रयोगों का दौर है और इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म का नायक एक ‘ब्लैक’ को बनाया है। देखना यह है कि क्या दर्शक ऐसा हीरो देखना चाहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed