{"_id":"615554268ebc3e87517e677a","slug":"nigerian-actor-chekwume-malvin-arrested-with-rs-7-5l-worth-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरु: गिरफ्तार हुआ नाइजीरिया मूल का ये अभिनेता, बरामद हुई 7.5 लाख रुपये की ड्रग्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंगलूरु: गिरफ्तार हुआ नाइजीरिया मूल का ये अभिनेता, बरामद हुई 7.5 लाख रुपये की ड्रग्स
Thu, 30 Sep 2021 11:38 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:38 AM IST
सार
नाइजीरिया मूल के 45 वर्षीय एक्टर चेकवुमे मेलविन (Chekwume Malvin) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
मेलविन सिंघम, विश्वरूपम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तमिल मूवी में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
nigerian actor
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नाइजीरिया मूल के 45 वर्षीय एक्टर चेकवुमे मेलविन (Chekwume Malvin) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके पास 15 ग्राम एमडएमएमए, 250 एमएल हैश ऑयल (ड्रग) बरामद हुआ। इसकी कीमत सात लाख रुपये थी। एक्टर मेडिकल वीजा पर के.आर.पुरम के पास भट्टाराहल्ली में रह रहा था। 45 वर्षीय एक्टर को ग्राहकों को ड्रग्स बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मेलविन सिंघम, विश्वरूपम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तमिल मूवी में भी काम कर चुके हैं। चेकवुमे मेलविन ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी नाइजीरिया से और मुंबई से फिल्म एक्टिंग का कोर्स किया था। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने तीन नाइजीरियाई फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि एक्टर ने जल्दी पैसा बनाने के लिए ड्रग पेडलिंग की और उसे नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन