फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NIFFA Shyam Benegal honored at National Indian Film Festival of Australia film Mammo Suraj Ka Satvaan Ghoda

NIFFA: नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में श्याम बेनेगल को सम्मान, प्रदर्शित होंगी ये फिल्में

Thu, 20 Feb 2025 01:21 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) में श्याम बेनेगल की फिल्मों को दिखा उनके काम को याद किया जाने वाला है। आइए आपको बताते हैं इसमें निर्देशक कौन सी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
NIFFA Shyam Benegal honored at National Indian Film Festival of Australia film Mammo Suraj Ka Satvaan Ghoda
श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

विस्तार

नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) में भारतीय सिनेमा की फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस महोत्सव में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्मों को दिखाकर उनके काम को याद करके उन्हें सम्मान दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म फेस्टिवल में उनकी किन फिल्मों को दिखाया जाने वाला है।
विज्ञापन

NIFFA Shyam Benegal honored at National Indian Film Festival of Australia film Mammo Suraj Ka Satvaan Ghoda
श्याम बेनेगल निर्देशित मेकिंग ऑफ महात्मा का सीन - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी ये फिल्में
श्याम बेनेगल की फिल्मों को इस नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में दिखाया जाएगा। इसमें ये फिल्में शामिल हैं-
- फरीदा जलाल, सुरेखा सीकरी, अमित फाल्के और रजित कपूर अभिनीत ‘मम्मो’
- पल्लवी जोशी, रजित कपूर और रघुबीर यादव अभिनीत ‘सूरज का सातवां घोड़ा’
- रजित कपूर अभिनीत ‘द मेकिंग ऑफ महात्मा’
- शेख मुजीबुर रहमान के जीवन पर आधारित उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मुजीब: मेकिंग ऑफ ए नेशन’
विज्ञापन
विज्ञापन

2 मार्च तक चलेगा फिल्म महोत्सव
यह फिल्म 13 फरवरी शुरू हुआ है जो 2 मार्च 2025 तक चलेगा। महोत्सव में कई सारे फिल्म निर्माता और उनके काम को करीब से जानने का मौका सिनेमाप्रेमियों को मिलने वाला है। यह ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र वार्षिक राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है, जो बॉलीवुड से परे भारतीय सिनेमा की विविधता को दर्शाता है।
 

Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के इन स्थानों पर हुआ आयोजित
इस महोत्सव में 35 से ज्यादा विश्व और ऑस्ट्रेलियाई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर होगा। यह फिल्म महोत्सव सिडनी, मेलबर्न, ब्रिसबेन, गोल्ड कोस्ट, पर्थ, एडिलेड और कैनबरा में आयोजित किया जा रहा है। 
 

13 राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित 
- श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में 13 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। 
- अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्में बनाने वाले श्याम बेनेगल को फिल्म जगत को दिए योगदान के लिए 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 
- बेनेगल को 2005 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed