फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   there are more important issues that need to be addressed says Jaaved Jaaferi on Indias Got Latent controversy

Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी

Thu, 20 Feb 2025 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया विवादित टिप्पणी मामले पर अभिनेता जावेद जाफरी ने अपनी बात रखी है। जावेद जाफरी का मानना है कि चीजों का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
there are more important issues that need to be addressed says Jaaved Jaaferi on Indias Got Latent controversy
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी

विस्तार

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवाद होने के बाद कई सेलेब्रेटी भारत में बदलते कॉमेडी के दौर पर अपनी राय रख रहे हैं। इस मामले पर अभिनेता जावेद जाफरी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि असल मुद्दा ये नहीं है कि लोग किस तरह की कॉमेडी सुन रहे हैं, असल मुद्दा यह है कि इस तरह के मामलों का कैसे राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोग बहुत संवेदनशील होते हैं, लेकिन हर किसी के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

लोगों को सोचने पर मजबूर किया जाता है
ह्यूमंस ऑफ बांम्बे के साथ बातचीत में कहा कि 'ये लोगों के बारे में नहीं है, यह राजनीति का मामला है।' उन्होंने कहा 'इस तरह के मामलों पर लोग ज्यादा नहीं सोचते, बल्कि लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जाता है। समाज में ऐसी चीजें होती हैं, जो कि अच्छी नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।'


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया मामले में ध्रुव राठी की एंट्री, वीडियो शेयर करके दी ये नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन

there are more important issues that need to be addressed says Jaaved Jaaferi on Indias Got Latent controversy
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम- जावेद जाफरी

शोर मचाने वालों को सुना जाता है
जावेद जाफरी ने कहा कि बहुत सारी चीजें हैं जिन पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है, लेकिन गैर जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। कई मामले ऐसे हैं जो नाम बदलने से ज्यादा जरूरी हैं, चीजों नाम नहीं उनकी स्थिति बदलनी चाहिए। नाम में कुछ नहीं रखा है, काम में रखा है। एक खास वर्ग है जो बहुत शोर करता है, वही लोग नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 10 लोग शोर मचा रहे हैं और 1000 लोग बैठे हैं, तो उन 10 लोगों को सुना जाएगा बाकियों को नहीं।


यह खबर भी पढ़ें: Ameen Sayani: रेडियो प्रोग्राम के साथ लाखों दिलों की आवाज बने अमीन सयानी, 42 साल तक होस्ट किया 'गीतमाला'
 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 
रणवीर अल्लाहबादिया का विवाद समय रैना के शो में विवादित टिप्पणी देने से शुरू हुआ। शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी के मां-बाप को लेकर गलत बयानबाजी की। इसके बाद रणवीर और समय के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रणवीर अल्लाहबादिया ने लोगों से माफी मांगी है, तो वहीं समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed