{"_id":"68caac7774746c96ba0d5bba","slug":"nia-sharma-rings-in-her-35th-happy-birthday-in-dubai-with-style-and-glamour-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nia Sharma: निया शर्मा ने दुबई में स्टाइल और ग्लैमर के साथ मनाया अपना 35वां जन्मदिन, शेयर की पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nia Sharma: निया शर्मा ने दुबई में स्टाइल और ग्लैमर के साथ मनाया अपना 35वां जन्मदिन, शेयर की पोस्ट
Wed, 17 Sep 2025 06:35 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:35 PM IST
सार
35th Happy Birthday: टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास दिन को निया दुबई में सेलिब्रेट कर रही हैं। इसकी खास झलक उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90
विस्तार
निया शर्मा अपने स्टाइलिश फैशन और अपने बिंदास पर्सनालिटी से सभी का दिल जीत लेती हैं। निया ने 17 सितंबर को दुबई में अपना 35वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसकी खास झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
निया ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें
निया शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन का जश्न निया दुबई में सेलिब्रेट कर रही हैं। निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उनका जन्मदिन बहुत शानदार और मजेदार रहा।

निया ने कैसे मनाया जश्न
निया ने अपने करीबी दोस्तों के साथ दुबई में इस खास दिन को यादगार बनाया। शाम की शुरुआत शहर के चमकते नजारे के बीच टोस्ट के साथ हुई। निया ने सफेद लेस वाली खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे बेहद आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे एक दोस्त के साथ बालकनी पर शैंपेन की बोतल खोलते हुए दिखीं, जहां गगनचुंबी इमारतें पीछे नजर आ रही थीं। निया ने पूल के किनारे एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का भी लुत्फ उठाया। वहां उनके लिए चॉकलेट से लिखा 'हैप्पी बर्थडे निया' वाला डेजर्ट तैयार था, साथ में स्वादिष्ट व्यंजन भी थे। टोस्ट से लेकर इन्फिनिटी पूल के किनारे बिताए पलों तक, निया का 35वां जन्मदिन ग्लैमर, खुशी और प्यार से भरा रहा।

निया के बारे में
प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। निया अपनी जिंदगी को पूरे जोश के साथ जीती हैं और हर पल का आनंद लेती हैं। वे सोशल मीडिया पर त्वचा की देखभाल, दांतों की देखभाल और हेल्दी खाने की रेसिपी जैसे आसान टिप्स शेयर करती रहती हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए लाभदायक होते हैं।
यह भी पढ़ें: Neha Dhupia: नेहा धूपिया के लिए पति अंगद से प्यार करने से ज्यादा जरूरी है कुछ और, जानिए क्या..