फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New York Indian Film Festival Son Rise and Moothon took home the big honours

‘सन राइज’ और ‘मूथोन’ को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में मिला पुरस्कार

Wed, 05 Aug 2020 05:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Aug 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
New York Indian Film Festival Son Rise and Moothon took home the big honours
न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव - फोटो : ट्विटर

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉक्यूमेंट्री ‘सन राइज’ (Sun Rise) और गीतू मोहनदास निर्देशित ‘मूथोन’ (Muthon) को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार मिले हैं। कोरोना महामारी की वजह से डिजिटल माध्यम से ही इस फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस फिल्म महोत्सव में भारतीय उपमहाद्वीप की 45 से अधिक फीचर, लघु डॉक्यूमेंट्री दिखाई गईं।

विज्ञापन


डिजिटल महोत्सव की शुरुआत 24 जुलाई को हुई थी और यह 10 दिन तक चला। इसमें असम, बंगाली, हरियाणवी, हिंदी, अंग्रेजी, लद्दाखी, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली और तमिल भाषा की फिल्में दिखाई गईं। रविवार को पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया और इसमें फिल्म निर्माता, कलाकार तथा भारत और अमेरिका के कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (लघु) का पुरस्कार सौरव विष्णु निर्देशित ‘’टेलिंग पॉन्ड’ को दिया गया, जिसमें झारखंड के जादूगोड़ा के लोगों के स्वास्थ्य पर यूरेनियम खनन के प्रभाव को दिखाया गया है। विभा बक्शी की ‘सन राइज’ को सर्वश्रेष्ड डॉक्यूमेंटरी (फीचर) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मूथोन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसका निर्देशन मोहनदास ने किया है। इसमें प्रेम और खोने की कहानी है। इसे लक्षद्वीप के शांत और सरस तटों से लेकर मुंबई की सड़कों पर भागमभाग भीड़ के बीच फिल्माया गया है। इस फिल्म का निर्माण भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक अनुराग कश्यप ने किया है। इसे पिछले साल टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था।


पिछले साल के न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘द्रौपदी अनलीश्ड’, ‘सिंधुस्तान’, ‘भोगा खिड़की’ आदि एनवाईआईएफएफ में प्रदर्शित की जाने वाली कुछ मशहूर फिल्मों में को दिखाया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed