फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   netizen Criticized Paresh Rawal role in Andaz Apna Apna actor says this too is my film and of better ones too

Paresh Rawal: नेटिजन ने 'अंदाज अपना अपना' में परेश रावल के किरदार को बताया कमजोर, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब

Wed, 02 Apr 2025 12:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Apr 2025 12:38 PM IST
सार

Andaz Apna Apna Movie Re-Release: फिल्म 'अंदाज अपना अपना' फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान और आमिर खान के अलावा परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
netizen Criticized Paresh Rawal role in Andaz Apna Apna actor says this too is my film and of better ones too
परेश रावल-अंदाज अपना-अपना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान अहम रोल में हैं। इसके अलावा परेश रावल भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की री-रिलीज के जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पर एक यूजर ने फिल्म में परेश रावल के किरदार की आलोचना कर डाली। इसका अभिनेता ने बड़ा ही खूबसूरती से जवाब दिया है।

विज्ञापन


Salman-Aamir: एक बार फिर सिनेमाघरों में सबको हंसाने आ रही आमिर-सलमान की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

नेटिजन ने क्या कहा?
परेश रावल ने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें री-रिलीज डेट बताई गई है। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'मेरा मानना है कि आपके पास ट्वीट करने के लिए बेहतर भूमिकाएं हैं। फिल्म 'हेरा फेरी' आपके करियर का टर्निंग पॉइंट है। 'आवारा पागल दीवाना' भी आपकी अभिनय क्षमता को दर्शाती है। निश्चित रूप से यह फिल्म नहीं'।

कहा- 'यह भी मेरी ही फिल्म है, एंजॉय करिए'
यूजर के कमेंट को री-पोस्ट करते हुए परेश रावल ने बहुत खूबसूरत तरीके से जवाब लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अरे अरे! यह भी मेरी ही फिल्म है। और यह भी बहुत शानदार है। इसलिए एंजॉय करिए'। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी हैं। 

यह खबर भी पढें:
Ajay Devgn: इस वजह से भारतीय गीतकार ने पाकिस्तानी गायक के जोड़े थे हाथ, अजय देवगन ने सुनाया किस्सा

विज्ञापन

परेश रावल के सपोर्ट में आए फैंस
परेश रावल की इस बात से उनके फैंस सहमत नजर आए हैं। साथ ही फिल्म में उनके किरदार की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'बेशक! यह एक जबर्दस्त कॉमेडी फिल्म है और आपने बहुत उम्दा तरीके से किरदार अदा किया है'। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही कहा सर। यह फिल्म मेरे लैपटॉप में सेव है। मैं इसे अक्सर देखता रहता हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed