Tudum: नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टुडम की तारीख का एलान, यहां देख सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक ने अपने स्पेशल फैन इवेंट टुडम (Tudum) की तारीख का एलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वर्चुअल इवेंट 24 सितंबर को यानी अगले महीने आयोजित होगा। इस वर्चुअल फैन इवेंट में फैंस को इस स्ट्रीमिंग साइट के आगामी शो और अन्य कंटेंट के एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक्स और कभी न देखे गए फुटेज दिखाए जाएंगे। यह फ्री वर्चुअल इवेंट दरअसल दुनियाभर के फैंस के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय 100 से ज्यादा शो, फिल्मों और विशेष कंटेट को समर्पित होगा।
24 घंटे में पांच शो आयोजित होंगे
नेटफ्लिक्स द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'नेटफ्लिक्स के वर्चुअल फैन इवेंट में तमाम आगामी शो और फिल्मों के फर्स्ट लुक की झलक पेश की जाएगी। टुडम के हिस्से के रूप में 24 घंटे में पांच शो आयोजित होंगे।'
अलग-अलग भाषाओं में होगा प्रसारित
इवेंट में नेटफ्लिक्स के भारतीय कंटेंट की झलक भी दिखाई जाएगी। टुडम में अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और जापान से आने वाले टाइटल भी पेश किए जाएंगे। ग्लोबल फैन इवेंट को दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह शो कई अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित होगा। इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के क्रिएटर्स और स्टार्स के बीच बातचीत भी होगी।