फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Netflix announced its first ever global fan event Tudum virtually on september 25 will features the biggest stars and creators

नेटफ्लिक्स के मेगा फैन इवेंट ‘टुडुम’ का एलान, इस दिन यहां देख सकेंगे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Thu, 26 Aug 2021 12:27 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 26 Aug 2021 12:27 PM IST
सार

  • सिगनेचर ट्यून टुडुम के नाम से नेटफ्लिक्स करने जा रहा है एक ग्लोबल फैन इवेंट
  • नेटफ्लिक्स के इस फैन इवेंट का सीधा प्रसारण ऑनलाइन होगा
  • कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल और ट्विटर व ट्विच पर भारतीय समयानुसार होगा

विज्ञापन
Netflix announced its first ever global fan event Tudum virtually on september 25 will features the biggest stars and creators
नेटफ्लिक्स, टुडुम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

ओटीटी नेटफ्लिक्स की किसी भी वेब सीरीज या फिल्म को स्मार्ट टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर खोलते ही सबसे पहले काले पर्दे पर नेटफ्लिक्स का एन लिखा आता है और उसके साथ ही एक आवाज सुनाई देती है, ‘टुडुम’। ये आवाज शुरू से नेटफ्लिक्स की पहचान रही है और अपनी इसी सिगनेचर ट्यून के नाम से नेटफ्लिक्स एक ग्लोबल फैन इवेंट करने जा रहा है। अगले महीने के आखिरी शनिवार को होने जा रहे इस इवेंट में नेटफ्लिक्स अपने वैश्विक कार्यक्रमों का पिटारा दर्शकों के सामने खोलने जा रहा है। इस दिन ओटीटी पर अगले कुछ महीनों में प्रसारित होने जा रही वेब सीरीज और ओरीजनल फिल्मों का खास झलकियां दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स के इस फैन इवेंट का सीधा प्रसारण ऑनलाइन होगा और इस दौरान इन सीरीज और ओरीजनल फिल्मों में काम करने वाले सितारे न सिर्फ अपने किरदारों के बारे में बातें करेंगे बल्कि फैंस को अपनी इन कहानियों की खास बातें भी बताएगे। जानकारी के मुताबिक इस दिन नेटफ्लिक्स अपने 70 नए कार्यक्रमों का खुलासा करेगा और इनमें दुनिया भर में बन रही सामग्री की झलक पेश की जाएगी। इस दौरान इनके कलाकार शो के संचालकों से बातें करेंगे और इस दौरान उन कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी जो इस ओटीटी के ग्राहकों का मनोरंजन करते रहे हैं।

विज्ञापन


 

Netflix announced its first ever global fan event Tudum virtually on september 25 will features the biggest stars and creators
नेटफ्लिक्स, टुडुम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में जिन प्रमुख कार्यक्रमों की झलकियां होने की जानकारी मिली है, उनमें ‘ब्रिजरटॉन’, ‘द क्राउन’, ‘कोबरा काइ’, ‘काउब्वॉय बेपॉप’, ‘द सैंडमैन’, ‘द विचर’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ आदि शामिल हैं। इनके अलावा ‘आर्मी ऑफ थीव्स’, ‘बिग माउथ’, ‘कोलिन इन ब्लैक एंड व्हाइट’, ‘एमिली इन पेरिस’, ‘ला कासा डि पापेल’, ‘ओजार्क’ और ‘सेक्स एजूकेशन’ की झलकियां और इन पर बातचीत भी इस दिन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल हैं।

Netflix announced its first ever global fan event Tudum virtually on september 25 will features the biggest stars and creators
नेटफ्लिक्स,टुडुम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स के कार्यक्रमों को देखते रहे और इन्हें पसंद करते दर्शक इन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल और ट्विटर व ट्विच पर भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे देख सकेंगे। इस दौरान नेटफ्लिक्स पर आने वाली भारतीय और कोरियन सीरीज को लेकर भी अलग से एक खास सेक्शन रखा गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed